विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tombs in India: अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत के ये 5 मकबरे, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Mon, 19 Jun 2023 03:33 PM (IST)

Tombs in India भारत अपने इतिहास के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां कई सारी ऐतिहासिक इमारतें और स्मारक ...और पढ़ें

अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत के 5 मकबरे
अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत के 5 मकबरे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tombs in India: विविधताओं का देश भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है। यहां की प्राचीन संस्कृति और विरासत को देखने के लिए पूरी दुनिया से लोग यहां खिंचे चले आते हैं। खासतौर पर इतिहास के शौकीन लोगों के लिए यहां कई ऐसी इमारतें और स्मारक मौजूद हैं, तो यहां की समृद्ध संस्कृति को दर्शाती है। भारत में कई वर्षों तक मुगल साम्राज्य रहा है।

यही वजह है कि यहां कई सारे प्राचीन मकबरे भी मौजूद हैं, जो इस्लामिक शैली की वास्तुकला को नजदीक से देखने का मौका देती हैं। अगर आप भी इतिहास प्रेमी हैं और नजदीक से मुगल वास्तुकला को देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे भारत में मौजूद 5 मशहूर मकबरों के बारे में, जहां आपको जरूर जाना चाहिए-

ताजमहल

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत मकबरों में से एक है। प्यार का प्रतीक मानी जाने वाली इस इमारत को मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनाया था। यहां मुमताज और शाहजहां की कब्र भी मौजूद हैं। इस मकबरे को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा भी प्राप्त है।

हुमायूं का मकबरा

दिल्ली में स्थित, हुमायूं का मकबरा मुगल सम्राट हुमायूं के लिए बनाया गया एक शानदार मकबरा है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस मकबरे की शानदार वास्तुकला और शांत उद्यान इसे एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल बनाते हैं।

गोल गुम्बज

कर्नाटक के बीजापुर में स्थित गोल गुम्बज आदिल शाही राजवंश के शासक मोहम्मद आदिल शाह का मकबरा है। यह मकबरा अपने विशाल गुंबद के लिए जाना जाता है, जो दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा है। इसकी अनूठी वास्तुशिल्प डिजाइन है, जो लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इसमें व्हिस्परिंग गैलरी भी है, जहां आपको आवाज गूंजती नजर आएगी।

कुतुब मीनार

कुतुब मीनार दिल्ली की मशहूर इमारतों में से एक है। यह एक मुख्य रूप से अपनी विशाल मीनार के लिए जाना जाता है। लेकिन कुतुब मीनार परिसर में कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद और इसमें दिल्ली सल्तनत के दूसरे शासक इल्तुतमिश की कब्र है। यह मकबरा इंडो-इस्लामिक वास्तुकला को प्रदर्शित करता एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है।

सफदरजंग का मकबरा

दिल्ली स्थित सफदरजंग का मकबरा मुगल साम्राज्य के एक प्रमुख राजनेता नवाब सफदरजंग का विश्राम स्थल है। इस मकबरे की वास्तुकला में मुगल और फारसी शैलियों झलक देखने को मिलेगी। यहां मौजूद सुंदर बगीचा लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

Picture Courtesy: Freepik