Best Propose Places: पार्टनर को प्रपोज करने के लिए ये हैं देश की खूबसूरत डेटिंग प्लेस
Best Propose Places अगर आप स्कूबा डाइविंग करना पसंद करते हैं और आपके पार्टनर को भी स्कूबा डाइविंग में दिलचस्पी है तो आप अपने पार्टनर के साथ अंडमान निकोबार जा सकते हैं। इसके लिए आप नील द्वीप पर जाएं। स्कूबा डाइविंग के दौरान आप अपने पार्टनर को प्रपोज करें।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Best Propose Places: कपल्स प्यार का इजहार करने के लिए वेलेंटाइन डे का इंतजार करते हैं। हालांकि, दिल की बात कहने के लिए किसी खास का दिन इंतजार नहीं करना चाहिए। आप कभी भी अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। ऐसा भी देखा जाता है कि अपने दिल की बात जुबां पर लाने में देर करने से कई बार निराशा हाथ लगती है। इसके लिए दिल की बात का इजहार करने में देर बिल्कुल न करें। अगर आप भी अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहते हैं, तो देश की इन खूबसूरत डेटिंग प्लेस को जरूर एक्स्प्लोर करें-
नील द्वीप
अगर आप स्कूबा डाइविंग करना पसंद करते हैं और आपके पार्टनर को भी स्कूबा डाइविंग में दिलचस्पी है, तो आप अपने पार्टनर के साथ अंडमान निकोबार जा सकते हैं। इसके लिए आप नील द्वीप पर जाएं। स्कूबा डाइविंग के दौरान आप अपने पार्टनर को प्रपोज करें। यह आपके पार्टनर के लिए सबसे स्पेशल डे होगा।
ट्यूलिप गार्डन
अगर आप जन्नत की वादियों में अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो कश्मीर परफेक्ट डेस्टिनेशन है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां की खूबसूरती देखने लायक है। स्वर्ग की खूबसूरती के बीच आप अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने पार्टनर के साथ ट्यूलिप गार्डन जरूर जाएं। ट्यूलिप गार्डन अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस गार्डन में रंग-बिरंगी फूल हैं।
अंडमान
अंडमान को हनीमून डेस्टिनेशन भी कहा जाता है। बड़ी संख्या में कपल्स हनीमून मनाने अंडमान निकोबार जाते हैं। इसके अलावा, आप बेबीमून, प्री वेडिंग शूट के लिए भी अंडमान जा सकते हैं। वहीं, अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए अंडमान की सैर कर सकते हैं। कल्पना कीजिए कि समंदर की लहरों के बीच आप और आपका पार्टनर यॉट पर हैं। सूर्यास्त का समय है। मौसम सुहाना है। फिजाओं में रोमांस है। उस समय अपने पार्टनर को प्रपोज करें।