उठाना चाहते हैं SKYDIVING का मजा, तो देश में ये हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
इतिहास के पन्नों में मैसूर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। आधुनिक समय में मैसूर पर्यटन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। SKYDIVING के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप पर्यटन के साथ-साथ SKYDIVING का भी आनंद उठा सकते हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना काल में लोग सीमित जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं। सरकार की तरफ से एडवायजरी कर लोगों को संक्रमित जगहों पर न जाने की सलाह दी है। इसके लिए लोग देश में ही पर्यटन का लुत्फ़ उठा रहे हैं। हालांकि, लोगों की पसंद अलग होती है। कुछ लोगों को ट्रेकिंग का शौक होता है, तो कुछ लोगों को हाईकिंग का शौक होता है। वहीं, कुछ लोग SKYDIVING के शौक़ीन होते हैं। अगर आप भी SKYDIVING का आनंद उठाना चाहते हैं, तो देश में ही इन जगहों पर जा सकते हैं-
मैसूर, कर्नाटक
इतिहास के पन्नों में मैसूर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है। आधुनिक समय में मैसूर पर्यटन के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। SKYDIVING के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप पर्यटन के साथ-साथ SKYDIVING का भी आनंद उठा सकते हैं।
बीर-बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
बीर-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए जाना जाता है। यहां आप SKYDIVING का भी मजा उठा सकते हैं। बीर-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग ओलिंपिक का आयोजन हो चुका है। इसके लिए यह डेस्टिनेशन दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
अंबे वैली, महाराष्ट्र
यह डेस्टिनेशन देशभर में प्रसिद्ध है। हजारों की संख्या में पर्यटक अंबे वैली हर साल आते हैं। यहां पर आप SKYDIVING का भी मजा उठा सकते हैं और शहर का दीदार कर सकते हैं। जब भी मौका मिले तो आप एक बार अंबे वैली जरूर जाएं।
दौसा, गुजरात
The Indian Parachuting Federation की तरफ से समय-समय पर SKYDIVING का आयोजन किया जाता है। यहां आप तीन तरह से SKYDIVING कर सकते हैं। गुजरात पर्यटन के लिए जाना जाता है। इसके लिए जब कभी SKYDIVINGका प्लान करें, तो दौसा जरूर जाएं।
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
दिल्ली से सटे अलीगढ़ स्काइडाइविंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। अगर आप दिल्ली के आस-पास स्काइडाइविंग का मजा उठाना चाहते हैं, तो अलीगढ़ जा सकते हैं। यहां आप प्रशिक्षकों की निगरानी में स्काइडाइविंग का मजा उठा सकते हैं।