Move to Jagran APP

वीकेंड हॉलिडे के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं ये 3 शहर, एक बार जाएं जरूर

हिमचाल प्रदेश हमेशा से पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र रहा है। इस प्रदेश में कई पर्यटन स्थल हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इनमें एक पर्टयन स्थल भुंतर है जो कुल्लू जिले में स्थित है। यह जगह व्यास और पार्वती नदी के किनारे बसा है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:54 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:54 PM (IST)
वीकेंड हॉलिडे के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं ये 3 शहर, एक बार जाएं जरूर
देवों की भूमि उत्तराखण्ड न केवल दैविक, बल्कि पर्यटन के लिए भी जाना जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के चलते लंबे समय तक लॉकडाउन था। इस दौरान लोग अपने घरों से ही काम कर रहे थे। उनका घूमना-फिरना पूरी तरह से बंद था। जब कभी लोगों को घूमने का मन होता था, तो वे  वर्चुअल टूर का मजा लेते थे, लेकिन लॉकडाउन हटने के बाद ज़िंदगी एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगी है। इसके चलते लोग अब अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। साथ ही सैर सपाटे पर जा रहे हैं। हालांकि, कोरोना काल में लोगों की प्राथमिकता है कि ऐसे शहर जाने की है। जहां, कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा कम हो। अगर आप भी वीकेंड हॉलिडे पर जाना चाहते हैं और परफेक्ट डेस्टिनेशन को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो आप इन 3 शहरों में किसी एक शहर की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

loksabha election banner

भंतूर, हिमाचल प्रदेश

हिमचाल प्रदेश हमेशा से पर्यटकों के लिए आकर्षण केंद्र रहा है। इस प्रदेश में कई पर्यटन स्थल हैं जो अपनी खूबसूरती और विशेषता के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इनमें एक पर्टयन स्थल भुंतर है जो कुल्लू जिले में स्थित है। यह जगह व्यास और पार्वती नदी के किनारे बसा है। भुंतर में एक एयरपोर्ट भी है। जहां से मनाली और मणिकर्ण जाया जा सकता है। आप वीकंड हॉलिडे के लिए भंतूर जा सकते हैं।

हल्द्वानी, उत्तराखण्ड

देवों की भूमि उत्तराखण्ड न केवल दैविक, बल्कि पर्यटन के लिए भी जाना जाता है। इस पावन धरती पर चारधाम के साथ-साथ कई पर्यटन स्थल हैं। इनमें एक हल्द्वानी है। ऐसा कहा जाता है कि हल्द्वानी, उत्तराखंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को "कुमाऊँ का प्रवेश द्वार" नाम से भी पुकारा जाता है। हल्द्वानी वीकेंड हॉलिडे के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं।

कोल्लम, केरल

केरल प्री वेडिंग फोटोशूट से लेकर वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए भी जाना जाता है। यहां कोल्लम बीच, अष्टमुदी झील, मैदान, ऊंची पहाड़ियां सहित कई पर्यटन स्थल हैं। इतिहासकारों की मानें तो कोल्लम ट्रेड के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध था। खासकर चीन , अरब और इटली के लिए यह ट्रेड का मुख्य केंद्र था। अगर आप हल्द्वानी वीकेंड का फूल मजा लेना चाहते हैं, तो कोल्लम का रूख कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.