विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेल्फी स्पोर्ट बन गया ये अनोखा कांच का पुल, इस पुल को स्पेशली देखने आते हैं दुनिया भर से टूरिस्ट

By Pratima JaiswalEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 02:35 PM (IST)

चीन के हुनान प्रांत में स्थित यह पुल पहले लकड़ी का बना हुआ था.

सेल्फी स्पोर्ट बन गया ये अनोखा कांच का पुल, इस पुल को स्पेशली देखने आते हैं दुनिया भर से टूरिस्ट
सेल्फी स्पोर्ट बन गया ये अनोखा कांच का पुल, इस पुल को स्पेशली देखने आते हैं दुनिया भर से टूरिस्ट

घर में जब कोई कांच का ग्लास टूट जाता है, तो आप सबसे पहले संभलकर उस टूटे हुए कांच को ठिकाने लगा देते हैं. जाहिर-सी बात है कांच टूटा हो या सही इसपर चलना समझदारी तो बिल्कुल नहीं है, लेकिन एक कांच ऐसा भी है, जिसपर चलकर ही अपनी मंजिल को पाया जा सकता है. चीन में 300 मीटर लंबा कांच का पुल सफर पर निकलने का जरिया ही नहीं बल्कि टूरिस्ट स्पोर्ट्स भी बन चुका है. इस पुल को पसंद करने वालों की तादाद इतनी ज्यादा है  कि लोग इस पुल पर सेल्फी क्लिक करवाने आते हैं. 

पारदर्शी कांच का बना है पुल 

इस पुल का नाम है 'हाओहन किआओ' जिसका मतलब होता है बहादुर आदमी का पुल. सचमुच यह पुल कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है. चीन के शीनीउझाई नेशनल जिओलॉजिकल पार्क में स्थित यह पुल पारदर्शी कांच का बना है.

इस पर चलते हुए आपको आभास होगा कि आप बिना किसी आधार पर चल रहे हैं. क्योंकि नीचे देखने पर आप पुल के आर-पार देख पाएंगे.कांच के इस पुल पर चलते हुए मन में यह भी आशंका रहती है कि यह पुल कभी भी टूट सकता है लेकिन घबराइए नहीं. इस पुल का आधार 24 मिलीमीटर मोटे अत्यधिक मजबूत शीशे की चादर से बना है.

सेल्फी किसी चैलेंज से कम नहीं

चीन के हुनान प्रांत में स्थित यह पुल पहले लकड़ी का बना हुआ था. साल 2014 में नेशनल पार्क प्रशासन ने इसके एक हिस्से को शीशे का बनाया. बाद में इस पूरे पुल को शीशे का बना दिया गया. इस पुल पर जाने वाले टूरिस्ट कभी-कभी खौफ के मारे घुटने के बल बैठ जाते हैं, तो कभी एक किनारे सिमट जाते हैं. कुछ ऐसे भी साहसी लोग पहुंचते हैं जो इस पुल पर बैठ कर सेल्फियां खींचने की हिम्मत जुटा पाते हैं और इस आभासी खतरे का आनंद लेते हैं.

 

बहरहाल, इस पुल को बनाने वाले श्रमिकों ने भी इसे बनाने में कम खतरा नहीं उठाया है. यह बात आप ऊपर की तस्वीर को देख बखूबी समझ सकते हैं.