वहां जाने से पहले जरूर देख लें दुनिया के 10 फेमस लैंडमार्क की हवाई तस्वीरें, घूमने का मजा होगा दोगुना
अगर आप दुनिया के फेमस लैंडमार्क देखना चाहते हैं तो वहां जाकर देखने से पहले उनकी ये 10 हवाई तस्वीरें देख लें। इन्हें देखने के बाद घूमने का मजा दोगुना होगा...
गोल्डन गेट ब्रिज
गोल्डन गेट ब्रिज अमेरिका में है। यह सैन फ्रांसिसिको खाडी़ के दोनो छोरों को आपस में जोड़ने वाला झूलानुमा पुल है। यह पुल देखने में बहुत ही खूबसूरत है। नारंगी रंग के इस ब्रिज से करीब 1 लाख से अधिक वाहन हर दिन गुजरते हैं।
विक्टोरिया फॉल्स
जिम्बाब्वे और जांबिया की सीमा पर स्थित विक्टोरिया फॉल्स की जितनी तारीफ की जाए कम ही लगती है। इसकी खूबसूरती लोगों को अपनी ओर खींचती है। विक्टोरिया फॉल्स को धरती पर गिरते हुए पानी का सबसे चौड़ा प्रपात कहा जाता है।
ताजमहल
प्यार का प्रतीक माना जाने वाला खूबसूरत ताजमहल आगरा में स्थित है। सफेद संगमरमर से निर्मित यह इमारत देखने में बेहद खूबसूरत है। दुनिया के 7 अजूबों में शामिल ताजमहल को घूमने के लिए आज दुनिया भर से पयर्टक आगरा आते हैं।
सिडनी ओपेरा हाउस
दुनिया के फेमस लैंडमार्क में सिडनी ओपेरा हाउस भी शामिल है। यह सिडनी, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। इसे प्रदर्शन कलाओं का एक बहु-स्थलीय केंद्र माना जाता है। यहां पर लगभग साल भर पयर्टकों की काफी भीड़ बनी रहती है।
एफिल टॉवर
फ्रांस का एफिल टॉवर भी दुनिया भर में चर्चित है। यह फ्रांस की पेरिस में स्थित है। लोहे की जालियों से बना टॉवर देखने में शानदार है। एफिल टावर का निर्माण 1887 से 1889 के बीच किया गया था। इसे देखने के लिए लोग क्रेजी रहते हैं।
बोंडी बीच
ऑस्ट्रेलिया में स्थित बोंडी बीच की यह हवाई तस्वीर भी इसकी खूबसूरती को और ज्यादा गहराई से बयां कर रही है। इसे देखकर नहीं लग रहा है कि यहां लोग मस्ती कर रहे हैं। बोंडी बीच पर दुनिया भर से आने वाले पयर्टक जमकर मस्ती करते हैं।
स्टैचू ऑफ लिबर्टी
अमेरिका के न्यूयॉर्क हार्बर में स्टैचू ऑफ लिबर्टी स्थित है। यह तांबे की बनी ये मूर्ति काफी बड़ी है। यह अमेरिकन क्रांति के दौरान फ्रान्स और अमेरिका की दोस्ती का प्रतीक मानी जाती है।
बकिंघम पैलेस
यह तस्वीर है फ्रांस के बकिंघम पैलेस की। दुनिया के शाही महलों में शामिल है। फ्रांस के वेस्टमिंस्टर शहर में स्थित इस महल में बड़े-बड़े आयोजन और राजकीय अतिथियों का सत्कार किया जाता है।
ग्रेट वाल ऑफ चाइना
यह तस्वीर है दुनिया के सात अजूबों में शामिल ग्रेट वाल ऑफ चाइना की। आप इसे वहां पर जाकर देखने से पहले इस तस्वीर में अच्छे से देख लें। यह दीवार पत्थर, ईंटो, लकड़ी और दूसरी धातुओं से बनी है।
वैटिकन सिटी
वैटिकन सिटी भी बहुत खूबसूरत लैंडमार्क में जाना जाता है। यह वहां की हवाई तस्वीर है। इस तस्वीर में इसकी खूबसूरती देखकर आपका मन इसे घूमने का जरूर करेगा।