Move to Jagran APP

इंडोनेश‍िया जाएं तो घूमें ये 10 जगहें जहां रोमांच, प्रकृति‍ और अध्‍यात्‍म के करीब होंगे आप

अगर आप एशि‍या महाद्वीप के खूबसूरत देश इंडोन‍ेश‍िया की सैर करना चाहते हैं तो इन 10 जगहों पर घूमें। यकीन मान‍िए यहां इत‍िहास, प्रकृति‍ और अध्‍यात्‍म सबके करीब होंगे आप...

By Shweta MishraEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 03:50 PM (IST)Updated: Thu, 16 Nov 2017 03:50 PM (IST)
इंडोनेश‍िया जाएं तो घूमें ये 10 जगहें जहां रोमांच, प्रकृति‍ और अध्‍यात्‍म के करीब होंगे आप
इंडोनेश‍िया जाएं तो घूमें ये 10 जगहें जहां रोमांच, प्रकृति‍ और अध्‍यात्‍म के करीब होंगे आप

प्रमबनन मंद‍िर 
इंडोनेश‍िया के योगाकार्टा में एक हिंदू मंदिर प्रमबनन स्‍थ‍ित है। यह मंद‍िर काफी प्रस‍िद्ध है। इसका न‍िर्माण 9 वीं सदी के दौरान त्रिमुर्ती यानी क‍ि ब्रह्रमा जी के ल‍िए क‍िया गया था। इस मंद‍िर में सृष्टिकर्ता ब्रह्मा, संरक्षक विष्णु और विनाशक शिव जी की प्रत‍िमाएं स्‍थाप‍ित है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शाम‍िल है। यह मंदिर दक्षिणपूर्व एशिया में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होने के साथ ही प्राचीन वास्तुकला को दर्शाता है। 

loksabha election banner

उल्वातु मंदिर

ऐत‍िहास‍िक स्‍थलों की सैर करने वालों के ल‍िए पुरा में उल्‍वातु मंद‍िर की यात्रा भी अच्‍छी होगी। यह शानदार मंदिर भारतीय महासागर से 70 मीटर ऊपर की एक बड़ी बीहड़ चूना पत्थर चट्टान के किनारे पर स्थित है। बाली में बुकिट प्रायद्वीप में स्थित इस मंद‍िर का न‍िर्माण 11 वीं शताब्दी के करीब हुआ प्रतीत होता है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्‍त के समय का दृश्‍य बड़ा सुहाना होता है। 

बैतुरहमान मस्जिद 

इंडोनेशि‍या की फेमस मस्‍ज‍िदों में बैतुरहमान ग्रैंड मस्जिद का नाम शाम‍िल है। यह यहां के खूबसूरत शहर बांदा अके के बीच में स्‍ि‍थत है। बैतुरहमान ग्रैंड मस्जिद बांदा अके के लोगों के बीच समृद्धि‍ धर्म और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह मस्‍ज‍िद साल 2004 में अके में आई सुनामी की वजह से प्रभाव‍ित हुई थी लेकि‍न लोगों के बीच इसकी महत्‍ता कम नहीं हुई। इस मस्‍ज‍िद की डिजाइन स्थानीय पारंपरा और मुगल भारतीय वास्तुकला को दर्शाती है। 

माउंट ब्रोमो

इंडोनेश‍िया के नेचुरल टूर‍िस्‍ट अट्रैक्‍शन की बात करें तो सबसे पहले नाम पूर्वी जावा में स्थित माउंट ब्रोमो का आता है। यह इंडोनेशिया के कई ज्वालामुखी पर्वतों में सबसे ज्‍यादा लोकप्रि‍य है। यह पर संगमरमर से उठते धुएं के बीच पहाड़ों की खूबसूरती देखते ही बनती हैं। माउंट ब्रोमो में सूर्योदय का दृश्‍य बहुत ही सुहाना लगता है। इंडोनेश‍िया के इस ज्‍वालामुखी को देखने के लि‍ए दुन‍िया भर से पयर्टक आते हैं। 

टोबा लेक

यहां की नेचुरल ब्‍यूटीनेस में टोबा लेक का नाम न आए ऐसा शायद ही हो। इस झील की लंबाई करीब 100 क‍िलोमीटर और चौडा़ई 30 क‍िलोमीटर है। इसकी गहराई की बात करें तो यह करीब 500 मीटर गहरी है। इसे दानौ टोबा भी कहते हैं। करीब 70,000 साल पुरानी मानी जाने वाली इस झील में उठने वाला धुंआ क‍िसी ज्‍वालामुखी के व‍िस्‍टफोट जैसा ही लगता है। यहां पर बड़ी संख्‍या में पयर्टक आते हैं। 

 

कोमोडो ड्रैगन

इंडोनेशिया के फ्लोरोस में स्‍थ‍ित कोमोडो नेशनल पार्क भी घूमने की जगहों में एक है। यह भी यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों में शाम‍ि‍ल है। कोमोडो ड्रैगन एक तरह से व‍िशालकाय छ‍िपकली जैसा होता है। इसकी लंबाई करीब 10 फुट की होती है। इतना ही नहीं इसका वजन भी 150 क‍िलो से ज्‍यादा है। कोमोडो ड्रैगन की जीभ सांप जैसी होती है। इसके दांत और नाखून पैने होते हैं। 

चावलों के पार्क

बाली द्वीप इंडोनेश‍िया की खूबसूरत जगहों में एक है। इंडोनेश‍िया का मुख्‍य भोजन होने के साथ ही चावल यहां की खूबसूरती बढ़ाने में भी खास भूम‍िका न‍िभाता है। पहाड़ियों और ढलानों की ढलानों पर व्यवस्थित लहरदार चावलों की खेती पयर्टकों को अपनी ओर आकर्षि‍त करती है। बाली द्वीप पर नारियल के पेड़ के अलावा नाइट लाइफ भी पयर्टकों को बहुत भाती है। 

पारंपरिक गांव 

तना टोराजा इंडोनेश‍िया के दक्षिणी सुलावेसी प्रांत में स्‍थ‍ित एक पहाड़ी है। यह यहां पर पयर्टकों का लोकप्रि‍य और शांत‍ि इलाका है। पहाड़ों के बीच के इस सांस्कृतिक द्वीप की सुंदरता अद्वितीय है। तना टोराजा अपनी समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक गांवों और आकर्षक समारोहों में के ल‍िए जाना जाता है। यहां इंडोनेश‍िया आकर अगर यहां न घूमा जाए तो इंडोनेश‍िया की यात्रा अधूरी ही लगेगी। 

समुद्री पार्क

इंडोनेशिया का राजा अम्पैट द्वीप गोताखोरी के ल‍िए जाना जाता है। यह सि‍र्फ इंडोनेशि‍या ही नहीं बल्‍क‍ि पूरे व‍िश्व में इसके ल‍िए अपनी पहचान बना चुका है। राजा अम्पैट इंडोनेशिया में सबसे बड़ा समुद्री पार्क के रूप में फेमस है। इसमें 1000 से ज्‍यादा प्रजाति‍ की मछल‍ियां, कछुए, शैवाल और सैकड़ों प्रजात‍ि के मूंगा आद‍ि पाए जाते हैं। ऐसे में समुद्री गोताखोरी करने वालों के ल‍िए यह जगह अच्‍छी है। 

प्रकृति‍ के करीब 

इंडोनेश‍िया का लंबोक द्वीप भी प्रकृति‍ खूबसूरती को सहेजे है। आज यह द्वीप भी यहां के मुख्‍य पयर्टन स्‍थलों में ग‍िना जाता है। यहां पर बड़ी संख्‍या में पयर्टक आते हैं। यह द्वीप बाली द्वीप के काफी करीब है। ऐसे में अगर आप बाली घूमने जाएं तो यहां भी घूम सकते हैं। हनीमून के ल‍िए यह जगह बेस्‍ट मानी जाती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.