मुंह में पानी लाने वाले इन जायकों का जरूर लें स्वाद, जब भी जाएं कश्मीर
कश्मीर अपनी खूबसूरती के अलावा देश-विदेश में अपने जायकों के लिए भी एक अलग पहचान रखता है। तो आइए जानते हैं यहां के मशहूर जायकों की क्या है खासियत।
कश्मीर की हर एक जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे अच्छे से घूमने के लिए 3 से 4 दिन का समय काफी नहीं।सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम जैसी जगहों पर तो पूरे साल सैलानियों का तांता लगा रहता है लेकिन खूबसूरती के अलावा एक और खास चीज है जो देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती है और वो यहां के लजीज़ पकवान। वेजिटेरियन से लेकर नॉन वेजिटेरियन हर एक डिश अपना अलग स्वाद लिए हुए है। तो जब कभी भी कश्मीर आएं यहां की कुछ खास डिशेज़ को चखना बिल्कुल न भूलें। जानेंगे इनके बारे में।
कहवा और बटर-टी
कश्मीर के सबसे मशहूर जायकों में से एक। अगर आपने कश्मीर में जाकर कहवा या बटर टी का मजा नहीं लिया, तो समझिए आप बहुत कुछ मिस कर दिया। तो कश्मीर घूमने जाएं, तो यहां कहवा और खास बटर टी का स्वाद जरूर लें।
कश्मीरी कहवा खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
रोगन जोश
नॉन-वेज खाने के शौकीनों को रोगन जोश डिश जरूर पसंद आएगी। जिसे आप चावल या तंदूरी रोटी के साथ ट्राई कर सकते हैं।
दम उलाव
ये रेसिपी आलू को भुनकर मसाले में पकाने से बनती हैं। ये देखने में काफी हद तक आलू-दम की तरह ही होती है।
मोदूर पुलाव
केसरिया रंग के मीठे चावल, जिसे ड्राई फूड के साथ पकाया जाता है। अगर आप कश्मीर जाएं, तो मीठे जायके का मजा जरूर लें।
थुकपा
गाढ़ी नूडल्स की ग्रेवी वाली इस डिश को आप सूप की तरह खा सकते हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप