समुद्र किनारे करनी हो मस्ती तो भारत के इन बीच पर घूमने जाएं
अगर आप को समुद्र किनारे मस्ती करने का शौक है तो हम आप को भारत के उन पांच बेहरतीन बीच के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी खूबसूरती देखकर आप की आंखे चौंधिया जाएंगी।
1- राधानागर बीच
अंडमान एंड निकोबार आइसलैंड में स्थित राधानागर बीच की खूबसूरती देखते ही बनती है। चारों ओर हरे भरे पेड़ों से ढका हुआ ये बीच समुद्र किनारे मस्ती करने वालों के लिए जन्नत है।
2- अगोंडा बीच
गोवा अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर साल यहां लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। अगर आप बीच पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो गोवा का अगोंडा बीच आप के लिए जन्नत सा एहसास देगा।
3- वर्कला बीच
केरल आपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर ओर घने जंगलों से घिरा हुआ केरल अपने आप में बहुत खास है। वर्कला यहां एक बहुत खूबसूरत जगह है। यहां के बीच बहुत साफ सुथरे और खूबसूरत होते हैं।
4- मेनड्रीम बीच गोवा
बीच किनारे अगर आप को रंग बिरंगी झोपडि़यां देखने का शौक है तो आप को गोवा के मेनड्रीम बीच जरूर आना चाहिए। ये बीच अपनी खूबसूरती के साथ अपनी मेहमान नवाजी के लिए भी काफी मशहूर है। यहां हर साल लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं।
5- पुरी बीच
आप को अगर बीच पर सन सेट और सन राइज देखने का शौक है तो आप को ओडिसा के पुरी बीच आना चाहिए। ओडिसा के पुरी बीच पर हर रोज हजारों की संख्या में लोग सूर्योदय और सूर्यास्त देखने के लिए आते हैं।