Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stree 2 में मध्य प्रदेश की इन चार जगहों पर दिखा 'सरकटे का आतंक’, एक्सप्लोर करने पर मिलेगा रियल लाइफ एक्सपीरिएंस

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 04:00 PM (IST)

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म Stree 2 Sarkate ka Atank इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है। साथ ही फिल्म में दिखाई गई जगहों की लोकप्रियता भी अब बढ़ती जा रही है। फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश की कुछ जगहों पर हुई हैं। आइए जानके हैं इन लोकेशन्स के बारे में।

    Hero Image
    'स्त्री में 2' दिखाई गई मध्य प्रदेश की ये जगहें (Picture Credit- Instagram/X)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सरकटे का आतंक लगातार जारी है। अमर कौशिक की कॉमेडी हॉरर फिल्म 'स्त्री 2’ जमकर लोगों का मनोरंजन कर रही है। 15 अगस्त को रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म पहले दिन से ही धूम मचा रही है। फिल्म की स्टोरी और स्टार कास्ट के अलावा इन दिनों फिल्म की शूटिंग लोकेशन (Madhya Pradesh Trip Locations) भी काफी चर्चा में है। दरअसल, यह मध्य प्रदेश के चंदेरी और भोपाल के कुछ हिस्सों में शूट की गई है। फिल्म में इन शहरों की खूबसूरती को देख अब लोग यहां काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे फिल्म की अलग-अलग शूटिंग लोकेशन (Stree 2 Movie Shooting Locations), उनके इतिहास और खासियत के बारे में। अगर आप भी एक बार फिल्म में दिखाई गई इन भूतिया जगहों का दीदार करना चाहते हैं, तो रियल लाइफ एक्सीपीरिएंस के लिए यहां जरूर जाएं।

    यह भी पढ़ें-  पेड़ों पर होटल? ये सच है! जानिए दुनिया के अनोखे Capsule Hotels के बारे में, जो बना देंगे आपकी छुट्टियां यादगार

    राजा रानी महल, चंदेरी

    चंदेरी स्थित राजा रानी महल फिल्म का एक अहम शूटिंग लोकेशन रहा है। सात मंजिला यह महल फिल्म में कई जगह देखने को मिला है। खासकर फिल्म का मशहूर रोमांटिक सॉन्ग 'तुम्हारे ही रहेंगे' इसी महल में शूट किया गया है। इस महल की घुमावदार सीढ़ियां इस फिल्म की अहम शूटिंग लोकेशन थी। आप चंदेरी जाकर खुद इस महल की सैर कर सकते हैं।

    चंदेरी किला, चंदेरी

    चंदेरी शहर की शान चंदेरी किला भी फिल्म में कई जगह देखने को मिला है। 10 वीं-11वीं शताब्दी निर्मित यह किला चन्द्रागिरि नामक एक पहाड़ी बनाया गया है। कीर्तिपाल महाराज ने इस किले को दुश्मनों से सुरक्षा के लिए चंद्रागिरि पहाड़ी के सबसे ऊंची जगह पर बनवाया था। यह किला स्थापत्य कला का शानदार नमूना है, जिसे काफी हद तक हॉरर एक्सपीरिएंस भी देता है।

    कटी घाटी गेटवे, चंदेरी

    फिल्म में यूं तो कई सारी जगह दिखाई गई हैं, लेकिन इसमें दिखाया गया बस स्टैंड जहां विक्की हर बार फिल्म की हीरोइन श्रद्धा कपूर को छोड़ने जाता था, वह सभी को याद होगा। इस सीन में नजर आने वाला बड़ा सा दरवाजा असल में चंदेरी का कटी घाटी गेटवे है। यह गेट असल में भी भूतिया माना जाता है और इससे जुड़े कई रहस्य आज मौजूद हैं। इसकी खास बात यह है कि सिर्फ एक व्यक्ति ने एक ही रात में पहाड़ काटकर इस गेट को बनाया था। घाट काट कर बनाए जाने की वजह से इसे कटी घाटी गेट कहा जाता है।

    ताज महल पैलेस, भोपाल

    चंदेरी की खूबसूरत पर डरावनी जगहों के अलावा इस फिल्म में प्रदेश की राजधानी भोपाल की कुछ दृश्य भी दिखाए गए हैं। फिल्म के कुछ सीन भोपाल के ताज महल पैलेस में शूट किए गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस ऐतिहासिक महल से असल में भी कई डरावनी कहानियां जुड़ी हुई हैं और खुद फिल्म के क्रू मेंबर्स ने भी यहां कुछ अजीब चीजें एक्सपीरिएंस की।

    अगर आप भी हॉरर एक्सपीरिएंस के शौकीन हैं और फिल्म में दिखाई गई जगहों को असल में देखना चाहते हैं, तो एक बार मध्य प्रदेश की इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें।

    यह भी पढ़ें-  भारत का एक ऐसा गांव, जहां कुत्ता या बिल्ली नहीं बल्कि घरों में कोबरा पालते हैं लोग