Move to Jagran APP

स्पेन खूबसूरत इमारतों का देश

अगर विदेश घूमने का मूड बना रहे हैं और कुदरती खूबसूरती आपको बहुत लुभाती है, तो स्पेन घूम आइए। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य, इमारतों की बेजोड़ शिल्पकारी और बीच पर पार्टी नाइट लाइफ को कभी नहीं भूल पाएंगे...

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2016 10:47 AM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2016 10:56 AM (IST)
स्पेन खूबसूरत इमारतों का देश
स्पेन खूबसूरत इमारतों का देश

अगर विदेश घूमने का मूड बना रहे हैं और कुदरती खूबसूरती आपको बहुत लुभाती है, तो स्पेन घूम आइए। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य, इमारतों की बेजोड़ शिल्पकारी और बीच पर पार्टी नाइट लाइफ को कभी नहीं भूल पाएंगे...

prime article banner

स्पेन अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए हमेशा से सैलानियों की पसंदीदा जगह रहा है। उत्तर-पश्चिम यूरोप का यह देश विशाल खुले मैदान और ऊंचे पहाड़ों और खानपान के लिए खूब मशहूर है। इसलिए इसे यूरोप का अफ्रीका भी कहा जाता है। यहां के मिलनसार लोगों की समृद्ध संस्कृति और भव्य स्थापत्य कला से बनी प्राचीन

इमारतें बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। स्पेन के कई बेहतरीन डेस्टिनेशन मौज-मस्ती के लिए खूब चर्चित हैं। आइए, आपको ऐसे ही कुछ खूबसूरत स्थलों से रूबरू कराते हैं।

सगरादा फैमिलिया

बार्सिलोना का यह फेमस रोमन कैथोलिक चर्च खूबसूरत स्पेनिश इमारतों में से एक है। कहा जाता है कि करीब सौ साल से बन रही यह इमारत अभी तक पूरी नहीं हुई है। वर्ष 1880 में इस होली फैमिली के चर्च का निर्माण शुरू हुआ और वर्ष 2026 तक इसके पूरा होने का अनुमान है। इतने लंबे वक्त से हो रहे निर्माण कार्य का यही कौतूहल पर्यटकों को यहां तक खींच लाता है। लोगों को शानदार आर्किटेक्चर, इंजीनियरिंग और मध्ययुगीन शैली भी यहां

देखने को मिलती है।

म्यूजियो नेशिओनल परेडो

सेंट्रल मैड्रिड में स्थित म्यूजियो नेशिओनल डेल परेडो एक खूबसूरत नेशनल आर्ट म्यूजियम है। यहां पर आपको 12वीं शताब्दी के यूरोप के कई दुर्लभ और शानदार आट्र्स देखने को मिल जाएंगे। म्यूजियम में कई दूसरे दुर्लभ कलेक्शन भी हैं। हर साल करीब 30 लाख विजिटर्स यहां के आर्ट सौंदर्य और कलेक्शन को देखने आते हैं।

पैलेसिओ रीयल डे मैड्रिड

पैलेसिओ रीयल एक भव्य महल है, जो स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। दिखने में यह लंदन के बकिंघम पैलेस जैसा है। महल में स्पेन का राजशाही परिवार रहता है। वर्षों बाद भी इसकी खूबसूरती ज्यों की त्यों बनी हुई है। अपने आकार की वजह से यह पश्चिमी यूरोप का सबसे बड़ा महल है। इसमें कुल 3 हजार कमरे हैं। आमतौर

पर यह राजशाही परिवार के निवास और राष्ट्रीय समारोहों के लिए ही इस्तेमाल होता है। यहां के आकर्षण की बात करें, तो भव्य गार्ड सेरेमनी, खूबसूरत लॉन, गार्डन हॉल ऑफ मिरर्स और वर्षों पुराने अस्त्र-शस्त्र

सैलानियों को खूब आकर्षित करते हैं।

सेविला

स्पेन के चर्चित फ्लमैंको डांस की उत्पत्ति इसी जगह से हुई थी। दक्षिणी स्पेन का यह ऐतिहासिक शहर भी है। पौराणिक सौंदर्य और प्रतीकों की स्थली है। 200 साल पुराना यह शहर अपने में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक

विरासतों को समेटे हुए है। वसंत के मौसम में यहां सप्ताह भर चलने वाला फेस्टिवल खाने-पीने के शौकीन पर्यटकों के बीच खूब लोकप्रिय है। सेविला कई आलीशान चर्च, मस्जिद और म्यूजियम की शिल्पकारी

के लिए भी चर्चित है। दुर्लभ ऑट्र्स और स्थापत्य कला को करीब से देखने की चाहत यहां आकर पूरी कर सकते हैं।

इबिजा

यह पर्यटन स्थल गर्म पानी के समुद्र तट, पिकनिक और पार्टियों के लिए मशहूर है। इसलिए इसे हैवेन ऑफ पार्टी भी कहा जाता है। डिस्को लाइट, इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक और वल्र्ड फेमस डीजे की धुनों पर यहां आए सैलानियों के पैर बरबस ही थिरक उठते हैं। अगर यहां छुट्टियां बिताने आते हैं, तो खूबसूरत सफेद रेतीले समुद्र तट, समुद्र

के साफ-सुथरे पानी में बोटिंग और नाइट लाइफ सीन का लुत्फ जरूर उठाएं।

कैंप नोउ

फुटबाल के प्रति स्पेन की दीवानगी जगजाहिर है। इसलिए बार्सिलोना का कैंप नोउ स्टेडियम पर्यटकों के बीच खासा चर्चित है। वर्ष 1957 में बने इस स्टेडियम की क्षमता करीब 1 लाख सीटों की है। अपने विशालकाय

आकार की वजह से यह विश्व के 20 सबसे बड़े स्टेडियम में शुमार होता है। यहां पर अब तक कई महत्वपूर्ण फुटबाललीग मैच और फाइनल हो चुके हैं। चूंकि स्पेनवासी फुटबाल को लेकर बहुत पैशनेट होते हैं, इसलिए कैंप नोउ उनके लिए बहुत मायने भी रखता है। ऐसे में अगर आप भी स्पेन घूमने आ रहे हैं, तो यहां पर आयोजित

होने वाले फुटबाल मैचों को भी एंज्वॉय कर सकते हैं। पैंपलोना प्रसिद्ध इंग्लिश लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे की

कृति 'रनिंग ऑफ द बुल्स इन पैंपलोनाÓ ने इस स्थल को पर्यटकों के बीच चर्चित बना दिया है। 900 गज के भीतर दर्जनभर खूंखार सांड़ों का एक दूसरे से भिडऩा दर्शकों को रोमांच का एहसास कराता है। बहुत से सैलानियों को यह एडवेंचरस इवेंट लगता है। यही वजह है कि स्पेन की सैर पर आने वाले टूरिस्ट जुलाई में सप्ताह भर

आयोजित होने वाले इस दर्शनीय इवेंट में जरूर शिरकत करते हैं।

प्लाजा मेयर

16वीं सदी में बनी मैड्रिड शहर की यह इमारत आज भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। स्पेन के कुछ मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है, जो अपने क्लासिकल स्टाइल के लिए दुनियाभर में विख्यात है। 18वीं सदी में आगजनी के बाद हुई रीडिजाइनिंग के बावजूद इसके आर्किटेक्ट की खूबसूरती तनिक भी कम नहीं हुई है। प्लाजा मेयर की तीन मंजिला इस इमारत में किंग फिलिप तृतीय की कांस्य की प्रतिमा लगी है।

मजक्वीटा कैथेड्रल

अपनी उम्दा नक्काशी और सोना, चांदी,तांबा तथा आइवरी जैसे कीमती धातुओं से बेहतरीन सजावट के लिए यह धार्मिक स्थल

बहुत लोकप्रिय है। इस मुस्लिम मस्जिद और क्रिश्चियन कैथेड्रल को इतनी बारीकी और भव्यता से सजाया गया है कि 200 वर्षों के बाद भी इसकी खूबसूरती धूमिल नहीं पड़ी है। इमारत के मेहराबनुमा गुंबद, बारीक कला और

अनोखी स्थापत्य कला दर्शकों को अद्भुत अनुभूति का एहसास कराते हैं। ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां हर साल घूमने आते हैं।

कैलट अलहम्ब्रा

स्पेन के इस मशहूर प्राचीन महल के किले की दीवार से ग्रानाडा शहर के पहाड़ी इलाके को बैठकर निहार सकते हैं। यहां से आपको शानदार प्राकृतिक नजारे देखने को मिल सकते हैं। मैड्रिड और बार्सिलोना यहां के प्रमुख हवाईअड्डे हैं। भारत और स्पेन के बीच हवाई दूरी करीब 7860 किमी.है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.