Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Solo Travel Destinations: शादी से पहले अकेले घूमने के लिए सेफ एंड बेस्ट हैं भारत की ये 5 जगहें

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2022 01:00 PM (IST)

    Solo Travel Destinations सुरक्षा कारणों की वजह से कई बार महिलाएं चाहकर भी सोलो ट्रैवल नहीं कर पाती हैं तो आज हम आपको भारत की ऐसी 5 जगहों के बारे में बताएंगे जो हैं हर तरह से सेफ एंड बेस्ट।

    Hero Image
    Solo Travel Destinations: सोलो ट्रिप के लिए बेस्ट हैं भारत की ये जगहें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Solo Travel Destinations: शादी से पहले अगर आप अकेले घूमने-फिरने का मजा लेना चाहती हैं, तो उन डेस्टिनेशन का प्लान करें जो सिर्फ खूबसूरत ही न हो बल्कि सेफ भी हों। तो भारत की कुछ जगहें इस मामले में एकदम बेस्ट हैं। यहां आप दिन ही नहीं रात में भी बेफ्रिक होकर घूम सकती हैं। तो बिना ज्यादा देर किए आइए जानते हैं इन डेस्टिनेशन्स के बारे में। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेघालय

    शिलॉन्ग मेघालय का एक ऐसा शहर, जहां आपको सात राज्यों की सभ्यता और संस्कृति की झलक देख सकते हैं। शिलॉन्ग की एक और ख़ासियत है कि यहां आपका ट्रांसपोर्ट का भी ख़र्च बच जाएगा, क्योंकि शिलॉन्ग बहुत छोटा शहर है। लेकिन यहां आएं तो मेघालय जरूर देखें। यहां आप डाउकी नदी, एशिया का सबसे साफ-सुथरा गांव देख सकते हैं। 

    पांडिचेरी

    सोलो ट्रिप के लिए पॉन्डिचेरी बेस्ट है। यह डेस्टिनेशन बजट फ्रेंडली भी है। पॉन्डिचेरी के बीचेज़ की ख़ूबसूरती भी ग़ज़ब की है। यहां ज़्यादा भीड़भाड़ नहीं रहती। पांडिचेरी का सोलो ट्रिप महिलाओं के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। यहां का शांत वातावरण आपको सुकून देगा और ट्रिप को यादगार बना देगा। 

    अंडमान निकोबार

    बीच डेस्टिनेशन के तौर पर वैसे तो गोवा सबसे ज्यादा पॉपुलर डेस्टिनेशन है लेकिन सेफ्टी के मामले में अंडमान-निकोबार हर तरह से बेस्ट है। चारों ओर फैली नेचुरल ब्यूटी और साफ़-सुथरे बीच सोलो ट्रिप पर को मजेदार और यादगार बना देंगे। 

    लेह

    ट्रैवलिंग की शौकीन हैं तो लेह आपको जरूर कवर करना चाहिए। यहां सर्दियों में अलग और गर्मियों में अलग नजारा देखने को मिलता है, तो आप जो भी सीजन पसंद है उस सीजन में प्लान बनाएं।  जांस्कर नदी, पैंगॉग लेक, खारदुंगला पास जैसी कई जगहें हैं जो आपकी ट्रिप को बना देंगी मजेदार। अगर आप बाइक चलाती हैं, तब तो आपको यहां बाइक ट्रिप प्लान करना चाहिए। 

    जैसलमेर

    राजस्थान भारत के सबसे सुंदर राज्यों में से एक है। जहां मंदिर, किले, महलों की तो भरमार है ही लेकिन यहां माउंट आबू हिल स्टेशन भी हैं जहां आप प्लान कर सकते हैं। जयपुर हो या जोधपुर, उदयपुर हो या बीकानेर, हर एक शहर अपनी कोई न कोई खासियत के लिए जाना जाता है। लेकिन अगर आप एडवेंचर पसंद हैं तो जैसलेमर बेस्ट है। जहां आप पटवा की हवेली, कुलधारा विलेज देख सकती हैं साथ ही सैंड ड्यूंस में तरह-तरह की एक्टिविटीज के भी मजे ले सकती हैं। जैसलमेर के रेगिस्तान में टेंट लगाकर रात बिताने का मजा ही अलग है। यहां आएं तो यहां के लोकल डांस को जरूर देखें। 

    Pic credit- freepik