Move to Jagran APP

शंघाई आर्ट फेयर में जाएं तो जरूर घूमें चीन की ये 5 खूबसूरत जगहें

चीन का शंघाई आर्ट फेयर काफी फेमस है। ऐसे में अगर आप शंघाई आर्ट फेयर देखने जा रहे हैं तो फ‍िर वहां की इन 5 खूबसूरत जगहों पर भी जरूर घूमें....

By Shweta MishraEdited By: Published: Thu, 09 Nov 2017 12:29 PM (IST)Updated: Thu, 09 Nov 2017 12:29 PM (IST)
शंघाई आर्ट फेयर में जाएं तो जरूर घूमें चीन की ये 5 खूबसूरत जगहें
शंघाई आर्ट फेयर में जाएं तो जरूर घूमें चीन की ये 5 खूबसूरत जगहें

शंघाई आर्ट फेयर 
जी हां चीन का शंघाई आर्ट फेयर इस वर्ष 10 नवंबर से 12 नवंबर तक आयोज‍ित  होता है। इस आर्ट फेयर में लगने वाली प्रदर्शनी पयर्टकों को बहुत भाती हैं। इसमें बड़ी संख्‍या में लोग शाम‍िल होते हैं। कला प्रेमि‍यों के ल‍िए यह फेयर बेस्‍ट है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य 21 वीं शताब्दी के समकालीन कला पर ध्यान केंद्रित करना है। 

loksabha election banner

शंघाई म्यूजियम

शंघाई म्‍यूजि‍यम यानी क‍ि संग्राहलय काफी फेमस है। यह 1996 में खोला गया था। इस म्‍यूजि‍यम में कांस्य, पेंटिंग, मूर्तिकला, सिरेमिक, जेड और मिंग के अलावा किंग राजवंश फर्नीचर को काफी सहेज कर रखा गया है। ये सभी चीन के अंतर्राष्ट्रीय-मानक प्रदर्शन को दर्शाते हैं।  

सेंचुरी पार्क 

शंघाई आर्ट फेयर के दौरान आप यहां के सेंचुरी पार्क में घूम सकते हैं। यह पार्क देखने में काफी खूबसूरत है। यहां बनी झील का मजा लेने के ल‍िए यहां पर नाव की सवारी की जा सकती है। इसके अलावा इस पार्क में काफी अच्छी-अच्‍छी मूर्ति‍यां बनी हैं। यह पैदल यात्रा भी हो सकती है। 

केरी पार्क साइड

शंघाई का यह मॉल खाने के ल‍िए और शॉप‍िंग के ल‍िए एक बेस्‍ट प्‍लेस है। यह दूसरे मॉल्‍स की अपेक्षा काफी शांत हैं। इस मॉल में आपको काफी हद तक अमेर‍िका जैसा एटमॉसफि‍यर फील होगा। यह साइड दुनिया भर के शीर्ष गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ एक अद्वितीय सुपरमार्केट भी है।

बुद्धि‍ष्‍ट आर्ट गैलरी 

चीन के शंघाई में बौद्ध कला का इत‍िहास काफी पुराना है। 2500 वर्षों से ज्यादा पुरानी को कला देखने के ल‍िए आज भी लोग एक्‍साइटेड रहते हैं। ऐसे में बुद्धि‍ष्‍ट आर्ट गैलरी घूमना तो बनता है। यहां पारंपरिक पेंटिंग, जटिल मूर्तियों से लेकर 21 वीं सदी के रोबोटिक्स भी म‍िलते हैं। 

चाइना रेलवे हाई स्‍पीड 

अगर थोड़ा एक्‍स्‍ट्रा समय है तो शंघाई में बना चाइना रेलवे हाईस्‍पीड भी एक बार तो घूमना बनता है। यहां पर हाई स्‍पीड ट्रेनों की रफतार और बुलेट ट्रेन पैसेंजर को अपनी ओर आकर्ष‍ित करती हैं। ऐसे में यहां पर इन ट्रेनों का मजा लेने के साथ ही फोटोग्राफी भी आराम से क‍ी जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.