Move to Jagran APP

इस कारण से विदेशी नहीं कर पाएंगे हज यात्रा

गौरतलब है कि सऊदी अरब में कोरोना वायरस से 1 लाख 61 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें 1 लाख 5 हजार लोगों को सफल इलाज किया जा चुका है। जबकि 1307 लोगों की मौत हो चुकी है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 05:10 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 05:10 PM (IST)
इस कारण से विदेशी नहीं कर पाएंगे हज यात्रा
इस कारण से विदेशी नहीं कर पाएंगे हज यात्रा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हज यात्रा रद्द होने की अटकलों को उस समय पूर्ण विराम लग गया, जब सऊदी अरब सरकार ने यात्रा को लेकर अहम फैसला लिया। इस फैसले के तहत सऊदी अरब के स्थानीय नागरिक ही हज यात्रा कर सकेंगे। जबकि विदेशियों को हज यात्रा की अनुमति नहीं होगी। इस बारे में सऊदी अरब के हज मंत्री डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहेर बेन्तेन ने कहा कि यह फैसला कोरोना वायरस माहमारी के चलते लिया गया है। इनमें सोशल डिस्टैन्सिंग का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।

loksabha election banner

इस बाबत मुहम्मद सालेह ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से फोन कर हज यात्रियों को न भेजने का अनुरोध किया, जिसे सऊदी अरब का सम्मान मानकर स्वीकार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ट्वीट कर दी है।

इससे पहले हज यात्रा को लेकर दुविधा बनी हुई थी कि शायद कोरोना वायरस महामारी के चलते हज यात्रा को रद्द कर दिया जाएगा, लेकिन यह केवल विदेशी यात्रियों पर लागू किया गया है। भारत से हर वर्ष 2 लाख हज यात्री पवित्र मक्का मदीना जाते हैं।

इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि इस साल 2 लाख से अधिक हज यात्रियों के आवदेन मिले थे, जो कोरोना वायरस महामारी के चलते सऊदी अरब नहीं जा सकेंगे। उनके जमा किए पैसे उन्हें लौटा दिया जाएगा। ज्ञात रहे कि पिछले साल 2 लाख लोग हज यात्रा पर गए थे, जिनमें एक लाख महिलाएं थीं।

गौरतलब है कि सऊदी अरब में कोरोना वायरस से 1 लाख 61 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 1 लाख 5 हजार लोगों को सफल इलाज किया जा चुका है। जबकि 1307 लोगों की मौत हो चुकी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेशी हज यात्रियों को अनुमति नहीं दी गई है। वहीं, स्थानीय नागरिकों के लिए भी नए नियम बनाए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.