विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जर्मनी का 'विंटर वंडरलैंड', माइनस तापमान के बीच भी पर्यटकों की पहली पसंद बना रूगेन द्वीप

Published: Sun, 15 Feb 2026 12:14 PM (IST)

जर्मनी का रूगेन द्वीप कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के कारण एक जादुई बर्फीले स्वर्ग में बदल गया है। ...और पढ़ें

15 लाख पर्यटकों का पसंदीदा रूगेन द्वीप (Picture Courtesy: Instagram)

15 लाख पर्यटकों का पसंदीदा रूगेन द्वीप (Picture Courtesy: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों जर्मनी का सबसे पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन, रूगेन द्वीप (Rügen Island), एक जादुई अवतार में नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड और लगातार हो रही बर्फबारी ने इस पूरे द्वीप को बर्फ की मोटी परत के नीचे जमा दिया है।

बर्फ की चादर में लिपटा रूगेन द्वीप ऐसा लग रहा है, जिसे किसी परी की कहानी का हिस्सा है। आइए जानते हैं इस खास द्वीप के बारे में जुड़ी कुछ बातें।

सिंगापुर से भी बड़ा है यह विशाल द्वीप

जर्मनी के इस सबसे बड़े द्वीप की विशालता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसका कुल क्षेत्रफल 926 वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल के मामले में यह मशहूर देश सिंगापुर से भी बड़ा है। इसकी तटरेखा 574 किलोमीटर लंबी है, जिसकी खूबसूरती के कारण इसे बड़े प्यार से बाल्टिक सागर की रानी भी पुकारा जाता है।

Rugen Island (2)

(Picture Courtesy: Instagram)

वास्तुकला और रोशनी का अद्भुत संगम

इस द्वीप के ऊपर जो इमारत सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, वह है सेल्लिन पियर। 394 मीटर लंबा यह पियर अपनी खास और शानदार वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। हाल ही में जब शाम के समय पियर की लाइटें जलाई गईं, तो जमी हुई बर्फ पर पड़ती उनकी रोशनी ने एक ऐसा दिलकश नजारा पेश किया, जिसकी ओर पर्यटक खूब आकर्षित होते हैं।

Rugen Island (1)

(Picture Courtesy: Instagram)

कड़ाके की ठंड और जमा देने वाला तापमान

वर्तमान में रूगेन द्वीप पर कुदरत का सख्त मिजाज देखने को मिल रहा है। यहां तापमान गिरकर माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आसमान में घने बादलों का डेरा है, जिसकी वजह से सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। धूप न निकलने के कारण जमी हुई बर्फ पिघल नहीं रही है, जिससे पूरा इलाका एक सफेद रेगिस्तान जैसा दिखाई दे रहा है।

पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना और डाइविंग गोंडोला

इतनी ठंड के बावजूद इस द्वीप की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आती। यहां हर साल 15 लाख से भी ज्यादा पर्यटक घूमने आते हैं। रूगेन द्वीप की एक और बड़ी खासियत यहां मौजूद डाइविंग गोंडोला है। यह एक ऐसी मशीन है, जिसके जरिए पर्यटक सुरक्षित तरीके से समुद्र की गहराइयों में जाकर पानी के नीचे का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।