Move to Jagran APP

नाश्ते में बत्तख का भ्रूण तो फेस्टिवल में बेबी पिग से बनने वाली डिश खाते हैं फिलीपींस के लोग

फिलीपींस में नॉन वेजिटेरियन्स डिशेज की भरमार है। फेस्टिवल से लेकर ब्रेकफास्ट तक में यहां नॉन वेज डिश सर्व की जाती है। तो अगर आप यहां ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इन डिशेज को जरूर ट्राय करें।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 04:33 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 04:33 PM (IST)
नाश्ते में बत्तख का भ्रूण तो फेस्टिवल में बेबी पिग से बनने वाली डिश खाते हैं फिलीपींस के लोग
नाश्ते में बत्तख का भ्रूण तो फेस्टिवल में बेबी पिग से बनने वाली डिश खाते हैं फिलीपींस के लोग

फिलीपींस घूमने के लिए जितना मशहूर है उतना ही खानपान के लिए भी। अगर आप नॉन वेजिटेरियन्स की कैटेगरी में शामिल हैं तो यहां आपके लिए ढ़ेरों ऑप्शन्स मौजूद हैं लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो बहुत ही लिमिटेड ऑप्शन्स हैं। यहां बत्तख के भ्रूण से लेकर बेबी पिग, मछली और बीफ तक का अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल डिश को टेस्टी बनाने के लिए किया जाता है।

loksabha election banner

फिलीपींस जहां नॉन वेजिटेरियन्स के लिए है ढ़ेरों ऑप्शन्स

बुको- नारियल पानी

फिलीपींस में नारियल को आम बोलचाल की भाषा में बुको कहते हैं। नारियल उत्पादन में भी इंडोनेशिया के बाद फिलीपींस का दूसरा नंबर है। यहां नारियल के पेड़ का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है।

बलूत- बत्तख का अंडा 

बलूत बत्तख का भ्रूण होता है जिसे यहां स्नैक्स की तरह खाया जाता है। तो फिलीपींस जाकर इसे जरूर टेस्ट करें।

सिनीगैंग- मीट सूप

सिनीगैंग मीट से बनने वाला खट्टा सूप है जिसमें कई सारी सब्जियां भी होती हैं। वैसे तो पोर्क (सुअर) मीट का इस्तेमाल इस सूप को बनाने के लिए किया जाता है लेकिन चिकन, बीफ और फिश मीट वाले सूप भी बहुत पॉप्युलर हैं।

किनीलॉ- कच्ची फिश का सलाद

इसमें कच्ची मछली को एसिड जूस और विनेगर के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। इसके अलावा इसमें लहसुन, प्याज और मिर्च का भी इस्तेमाल जायके को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

रम 

फिलिपींस एशिया में रम का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है। गन्ने से बनने वाली यहां की रम, पानी से भी ज्यादा सस्ती होती है। Bacardi के बाद यहां की Tanduay रम पूरे एशिया में सबसे ज्यादा पॉप्युलर है।

हालो-हालो- डेजर्ट

ये फिलीपींस का बहुत ही मशहूर डेजर्ट है। जिसे एक लंबे ग्लास में बहुत सारी आइसक्रीम, मिल्क और उबला हुए राजमा, काबुली चने, शकरकंद, कोकोनट जेल, अमरूद के पेस्ट जैसी कई सारी चीज़ों को एक में मिक्स कर सर्व किया जाता है।

तापसीलोग- बीफ ब्रेकफास्ट

ये फिलीपींस का बहुत ही फेमस ब्रेकफास्ट है। जो बीफ, फ्राइड राइस और फ्राइड अंडों से मिक्स कर बनाया जाता है।

कारे-कारे- बैल की पूंछ से बनने वाला सूप 

बैल की पूंछ और आंत से बनने वाली इस डिश में बहुत सारी सब्जियां भी होती हैं। फ्लेवर के लिए इसमें भुनी हुई मूंगफली या पीनट बटर, प्याज और लहसुन मिक्स किया जाता है। ये सूप यहां बहुत ही मशहूर है।

पाकसिव ना लेचौन

स्पेनिश भाषा में लेचौन का मतलब सुअर का छोटा बच्चा होता है। फिलीपींस में खास मौकों पर चारकोल में इन्हें भुना जाता है। ये यहां की नेशनल डिश है। खाने के बाद बचे हुए लेचौन को विनेगर और मसालों के साथ मिक्स कर एक डिश बनाई जाती है जिसे पाकसिव ना लेचौन कहते हैं।

चिकन एडोबो- फिलीपीनो फिश 

स्पेनिश में एडोबो का मतलब मैरीनेड होता है। तो इस डिश में चिकन या पोर्क मीट को सोया सॉस और विनेगर में मैरीनेड किया जाता है। जो यहां की बहुत ही मशहूर डिश है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.