Move to Jagran APP

खेल और पर्यटन को साथ-साथ बढ़ावा देने की अच्छी पहल है ओडिशा में होने वाला हॉकी विश्व कप

ओडिशा में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक हॉकी विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मकसद खेल के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देना है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 04:42 PM (IST)
खेल और पर्यटन को साथ-साथ बढ़ावा देने की अच्छी पहल है ओडिशा में होने वाला हॉकी विश्व कप
खेल और पर्यटन को साथ-साथ बढ़ावा देने की अच्छी पहल है ओडिशा में होने वाला हॉकी विश्व कप

नवंबर-दिसंबर में होने वाले हॉकी विश्वकप को लेकर उड़ीशा सरकार जोर-शोर से इसकी तैयारियों में जुट गई है। खेल के साथ-साथ इसके द्वारा प्रशासन देश-विदेश के टूरिस्टों को भी अपनी ओर आकर्षित करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। जिसके लिए इंडिया ही नहीं दूसरे देशों में भी कई तरह के कैंपेन चलाए जा रहे हैं। 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले इस विश्व कप का आयोजन कलिंगा हॉकी स्टेडियम में हो रहा है। ओडिशा में इसे आयोजित करने का मकसद खेल के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देना है।

loksabha election banner

स्पोर्ट्स मिनिस्टर चंद्र सारथी ने कहा है कि इसके लिए प्रमोशनल रोड कैंपेन भी चलाए जाएंगे। लंदन में बस कैंपेनिंग के बाद सरकार और भी दूसरे देशों में 'ओडिशा बाय मॉर्निंग, हॉकी बाय इवनिंग' मैसेज के साथ कैंपेन की शुरूआत करने वाली है। हॉकी विश्वकप के दौरान लगभग 15 हजार अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आने का अनुमान पर्यटन विभाग लगा रहा है। जिसके लिए कटक और पुरी को मिलाकर 1 हजार होटल में इनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

इसके अलावा पर्यटन विभाग की तरफ से 1 हजार गेस्टहाउस रूम की भी व्यवस्था की जाएगी। सभी पर्यटकों को विभाग की तरफ से घुमाने की व्यवस्था करना संभव न होने से फास्ट कम फास्ट सर्व के आधार पर 500 पर्यटकों के लिए टूर पैकेज की व्यवस्था की गई है। इस स्पो‌र्ट्स टूर पैकेज में पर्यटकों को टिकट के साथ रहने एवं विभिन्न पर्यटन स्थलों को घूमने का मौका मिलेगा। पर्यटकों को चिलिका, मंगलाजोड़ी में घुमाने की व्यवस्था की जा रही है। राज्य के पर्यटन स्थलों को लेकर विशेष वीडियो भी तैयार किया जा रहा है। इस वीडियो में विदेशी पर्यटकों को ओडिशा आने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.