Move to Jagran APP

अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए इन रोमांटिक शहरों की जरूर करें सैर

लव बर्ड्स के लिए शिमला और मसूरी परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। साथ ही हनीमून मनाने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक हर साल मसूरी आते हैं। मसूरी को पर्वतों की रानी कहकर भी पुकारा जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 03:10 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 03:10 PM (IST)
अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए इन रोमांटिक शहरों की जरूर करें सैर
लव बर्ड्स के लिए शिमला और मसूरी परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अक्टूबर महीने से विंटर सीजन की शुरुआत हो जाती है। यह महीना घूमने के लिए आदर्श होता है। इस महीने में न ज्यादा ठंडी और न ही ज्यादा गर्मी रहती है। अक्टूबर का महीना वंसत ऋतू के महीने की तरह होता है। इसके लिए लोग अक्टूबर के महीने में हॉलिडे पर जाना ज्यादा पसंद करते हैं। खासकर कपल्स के लिए यह महीना सबसे उपयुक्त होता है। बरसात के बाद चारों तरफ हरियाली रहती है। रंग-बिरंगे फूलों के खिलने और पक्षियों के चहकने से वातावरण का माहौल बेहद रोमांटिक रहता है। कई कपल्स हनीमून सेलिब्रेशन के लिए अक्टूबर के महीना का चयन करते हैं। अगर आप भी अक्टूबर के महीने में हनीमून सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इन रोमांटिक शहरों की जरूर सैर करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

श्रीनगर

श्रीनगर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इस शहर में प्राचीन झीलें, रोमांटिक वादियां, बर्फ से ढके पहाड़ और प्राकृतिक खूबसूरती देखने लायक है। साथ ही लव लाइफ में रोमांस का तड़का डालने के लिए शिकारा की सैर कर सकते हैं। जम्मू कश्मीर और केरल में शिकारा देखने को मिलती है। लकड़ी से बने नाव को शिकारा कहा जाता है। आप अक्टूबर महीने में हनीमून सेलिब्रेशन के लिए श्रीनगर जा सकते हैं।

मसूरी

लव बर्ड्स के लिए शिमला और मसूरी परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। साथ ही हनीमून मनाने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। काफी संख्या में पर्यटक हर साल मसूरी आते हैं। मसूरी को पर्वतों की रानी कहकर भी पुकारा जाता है। यह शहर देवों की भूमि उत्तराखंड में स्थित है। अनुमानतः देहरादून से उत्तराखंड की दूरी 35 किलोमीटर है। अगर आप हनीमून ट्रिप के लिए मसूरी जाना चाहते हैं, तो गन हिल जरूर जाएं। यह मसूरी के खूबसूरत जगहों में से एक है। इस हिल से आप हिमालय की खूबसूरत वादियों का नजारा दे सकते हैं। खासकर अक्टूबर के महीने में मौसम बेहद सुहाना रहता है। आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

जोधपुर

अगर आप अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं, तो जोधपुर की सैर कर सकते हैं। इस शहर की गिनती खूबसूरत और रोमांटिक शहरों में की जाती है। जोधपुर रॉयल लाइफ के लिए जाना जाता है। शहर में कई इमारतें और किले हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। साथ ही पिकनिक और सेल्फी स्पॉट हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ न केवल खूबसूरत पल बिता सकते हैं, बल्कि यादगार फोटो और वीडियोग्राफी कर ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.