Move to Jagran APP

मुंबई से गोवा के शानदार सफर का लें मजा देशी क्रूज में

मुंबई से गोवा क्रूज से जाना चाह रहे हैं तो आपको बता दें कि मुंबई से गोवा जाने वाली पहली क्रूज सेवा (अंग्रीया) शुरू हो गई है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 01:24 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:00 AM (IST)
मुंबई से गोवा के शानदार सफर का लें मजा देशी क्रूज में
मुंबई से गोवा के शानदार सफर का लें मजा देशी क्रूज में

पर्यटकों के बीच गोवा का क्रेज हमेशा से रहा है। यह देश से सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशंस में से एक है। वैसे, अब तक आपने ट्रेन या फिर हवाई के जरिए गोवा का सफर किया होगा, लेकिन अब मुंबई से गोवा का सफर और ज्यादा मजेदार हो गया है। मुंबई से गोवा जाने वाली पहली क्रूज सेवा (अंग्रीया) शुरू हो गई है। यह शिप 131 मीटर लंबा है। इसमें 104 कमरे हैं। एक बार में इसमें करीब 400 लोग सफर कर सकेंगे। इसमें सभी लोगों के लिए सोने की व्यवस्था है। इस क्रूज में 2 रेस्टोरेंट हैं और इस पर 24 घंटे खुले रहने वाली कॉफी शॉप भी है। शिप की खूबसूरती देखते ही बनती है। अंदर का नजारा भी बेहद दिलकश है।

loksabha election banner

1. मुंबई से गोवा जाने का समय 8 घंटे का है, लेकिन पूरी तरह से क्रूज की लग्जरी सुविधा का लुत्फ उठाने के लिए यह 16 घंटे में गोवा पहुंचाती है। इसकी रफ्तार 30 से 32 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।

2. जहाज के रिसेप्शन लॉबी में मराठा नौसेना के पहले एडमिरल कान्होजी आंग्रे की बड़ी तस्वीर लगाई गई है, जिनके नाम पर इस जहाज का नाम अंग्रीया रखा गया है।

3. शिप में किराए की 6 श्रेणियां हैं, जो 7 से 12 हजार के बीच हैं। किराए की श्रेणियों में प्रीमियम सूइट, प्रीमियम सूइट कपल, प्रीमियम रूम 4 और 2 लोगों के लिए, ग्रुप के लिए डोरमेटरी और कपल पॉड शामिल हैं। किराए में हाई टी, डिनर और ब्रंच भी शामिल है। यह विश्र्व का पहला क्रूज है, जिसमें कपल पॉड (सुविधाओं से लैस बड़ा कैप्सूल जैसा) का सेगमेंट दिया गया है।

4. अंग्रीया क्रूज जापान से ओगासाआरा आइसलैंड के बीच चलता था। डेढ़ साल पहले इसे खरीदकर मुंबई पोर्ट में इसे मॉडीफाई कराया है। यह क्रूज डीप सी में न जाकर कोस्टल एरिया से जाएगा। इससे लोग सफर के दौरान कोस्टल की खूबसूरती को देख सकते हैं।

5. इसमें एक इनफिनिटी स्वीमिंग पूल है, जिसकी डिजाइन समुद्र के पानी में नहाने जैसा एहसास दिलाती है। इसमें अल्ट्रा मॉडर्न इवेल्यूएशन सिस्टम लगाया गया। इससे आपात स्थिति में इसे 20 से 30 मिनट में खाली किया जा सकता है।

6. जहाज में छह बार हैं, जहां किसी भी तरह के ड्रिंक के लिए अलग से भुगतान करना होगा। रेस्टोरेंट्स के अलावा 24 घंटे चलनेवाला कॉफी हाऊस और एक स्वीमिंग पूल भी है। क्रूज में 50 से 150 की क्षमता वाले ऐसे हॉल एवं डेक भी हैं, जहां कोई पार्टी भी दी जा सकती है। यह क्रूज सप्ताह में तीन दिन मुंबई से रवाना होगा और तीन दिन गोवा से।

पर्यटक इसकी बुकिंग वेबसाइट पर जाकर सीधे या एजेंटों के जरिए भी कर सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.