विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के बेहद खूबसूरत गांव, जहां के नजारे आपका मन मोह लेंगे

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 11 Mar 2023 11:03 AM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश में एक से बढ़कर एक पर्यटन स्थल हैं। प्राकृतिक सुंदरता के लिए यह राज्य दुनियाभर में ...और पढ़ें

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के बेहद खूबसूरत गांव, जहां के नजारे आपका मन मोह लेंगे
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के बेहद खूबसूरत गांव, जहां के नजारे आपका मन मोह लेंगे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां पर्यटकों के लिए ऐसे कई खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट हैं, जो मंत्रमुग्ध कर देते हैं। अगर आप शांत वादियों में समय बिताना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश घूमने जरूर जाएं, लेकिन क्या आप जानते हैं, शिमला, मनाली, कुल्लू के अलावा इस राज्य में बेहद खूबसूरत गांव भी हैं, जहां आप अच्छा समय गुजार सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Yogendra Singh (@yogifromhills)

पुल्गा

हिमाचल प्रदेश का पुल्गा गांव पार्वती घाटी में स्थित है, जहां केवल पैदल ही पहुंचा जा सकता है। जी हां, सही सुना आपने। पुल्गा में ऐसी ऐसी कोई सड़कें नहीं हैं, जहां आप वाहन से जा सकें। इस गांव तक पहुंचने के लिए, आपको इसके पड़ोसी गांव बरशैनी से लगभग 3 किमी की दूरी तय करनी होगी।

आपको यहां एक घना देवदार का जंगल और खूबसूरत वादियों के नजारे देखने को मिलेंगे। इस जंगल को फेयरी फॉरेस्ट भी कहा जाता है। यह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय ट्रेक है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो बेशक आप यहां समय बिताना पसंद करेंगे।

लांग्जा

हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता से दर्शकों का मन मोह लेता है। अगर आप हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे हैं, तो लंग्ज़ा गांव जरूर जाएं। यह गांव स्पीति घाटी में स्थित है। हर साल यहां बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। यह बहुत ही खूबसूरत और मन मोहने वाला गांव है। लांग्ज़ा चारों तरफ से पहाड़ और जंगलों से घिरा है। यहां बुद्ध की विशाल प्रतिमा है, जिसे आप देखकर हैरान हो जाएंगे। इस गांव में एक मठ भी है, जो आकर्षण का केन्द्र है।

View this post on Instagram

A post shared by Himalaya Pictures 🇮🇳 (@himalayapictures)

मलाणा

मलाणा देश के सबसे अनोखे गांवों में से एक है। यह गांव चारों तरफ से गहरी खाइयों और बर्फीले पहाड़ों से घिरा है। मलाणा पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां आप प्रकृति के खूबसूरत दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। इस गांव के घने जंगलों में ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।

कल्पा

कल्पा हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत गांवों में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। इस गांव में सेब के बाग, चीड़ और देवदार के जंगल के नजारे देखकर आपको बहुत ही सुखद अनुभव मिलेगा।

Picture Courtesy: Instagram/yogifromhills//himalayapictures/