भारत में यहां होगी जंगल के राजा से मुलाकात
बहुत से लोगों को वन्य जीवों को देखने को शौक होता है। ऐसे में अगर आपको भी जंगल के राजा से मुलाकात करनी है तो बस आप गिर वन्यजीव अभयारण्य गुजरात चले जाएं..
गुजरात का गिर वन्य जीव अभयारण्य जंगल के राजा यानी कि शेरों के लिए जाना जाता है। यह पूरी दुनिया में 'एशियाई बब्बर शेर' के लिए फेमस है।
इस जगह की खास बात यह है कि यहां पर कभी भी श्ोरों को खुला घूमते देखा जा सकता है। यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।
यहां शेरों के छोटे-छोटे बच्चे यानी कि शावक भी बड़ी संख्या में देखने को मिलते हैं। हरियाली के बीच खेलते शावक बेहद खूबसूरत लगते हैं।
गिर वन्य जीव में शेरों की संख्या करीब 300 से ऊपर बताई जाती है। सूखें पताड़ वाले वृक्षों, कांटेदार झाड़ियों के बीच अक्सर दहाड़ सुनाई देती है।
गिर वन संरक्षित क्षेत्र की स्थापना 1913 में हुई थी। यह करीब 1424 वर्ग किलोमीटर में फैला है। 1965 में इसे अभयारण्य का दर्जा मिला है।