Move to Jagran APP

Maldives Best Beaches: बीच लवर्स के फेवरेट डेस्टिनेशन मालदीव में मिलेगा शानदार अनुभव, इन जगहों पर करें विजिट

Maldives Best Beaches मालदीव हर बीच लवर का पहला पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट है। आश्चर्यजनक सफेद रेत वाले समुद्र तट और क्रिस्टल क्लीन पानी के साथ यहां आराम करने और सूरज की किरणों में पूरी तरह भीगने के लिए काफी कुछ है। जानें यहां के कुछ बेस्ट स्पॉट्स के बारे में-

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawPublished: Tue, 31 Jan 2023 10:38 AM (IST)Updated: Tue, 31 Jan 2023 10:38 AM (IST)
Maldives Best Beaches: बीच लवर्स के फेवरेट डेस्टिनेशन मालदीव में मिलेगा शानदार अनुभव, इन जगहों पर करें विजिट
Maldives Best Beaches: बीच लवर्स के फेवरेट डेस्टिनेशन मालदीव में मिलेगा शानदार अनुभव, इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Maldives Best Beaches: मालदीव एक ऐसा देश है जो हर किसी का पसंदीदा ट्रैवेल स्पॉट बन चुका है। खासकर बीच लवर्स के लिए। जिन्हें समंदर में गोते लगाकर इनकी गहराई तक जाने की इच्छा होती है वो मालदीव को अपना पहला डेस्टिनेशन मानते हैं। लेकिन जिन्हें ऐसा करना नहीं पसंद है उनके लिए भी मालदीव एक सुखद अनुभव हो सकता है। आश्चर्यजनक सफेद रेत वाले समुद्र तट और क्रिस्टल क्लीन पानी के साथ, यहां आराम करने और सूरज की किरणों में पूरी तरह भीगने के लिए काफी कुछ है। अगर आप भी मालदीव जाने का मन बना रहे हैं तो हम आपको यहां के कुछ बेस्ट बीचेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको जरूर विजिट करना चाहिए।

loksabha election banner

मालदीव हिंद महासागर में स्थित है जिसे आईलैंड नेशन भी कहते हैं, वो बीच लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां दुनिया के कुछ सबसे आश्चर्यजनक समुद्र तट, अति साफ पानी वाले सुंदर और शांत समुद्र के साथ ही इनके अंदर पलने वाले जीव भी आकर्षण का केंद्र हैं। शांत खाड़ियों से लेकर वर्ल्ड क्लास रिसॉर्ट्स तक, यहां हर किसी के लिए उनके पसंद के हिसाब से स्टे करने के ऑप्शन मौजूद हैं। इसके अलावा यहां वन्यजीवों का घर भी है, जिनमें डॉल्फ़िन, कछुए शामिल हैं।

जानें मालदीव के कुछ मस्ट विजिट प्लेस के बारे में-

Kaafu Atoll- मालदीव में सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है काफू एटोल, जो देश के उत्तरी भाग में स्थित है और तैराकी, स्नोर्केलिंग और डाइविंग जैसी एक्टिविटीज के लिए बढ़िया ऑप्शन है। यहां का पानी शांत है, जिनमें रंगीन मछलियों का घर बसता है। यह द्वीप अपने खूबसूरत सनसेट और अनोखे सीनिक व्यू के लिए भी जाना जाता है।

Maafushi- मालदीव में एक और शानदार बीच है माफुशी, जो दक्षिण माले एटोल में स्थित है और अपने सफेद रेत समुद्र तटों, बेहद साफ पानी के अलावा यहां के रेस्टोरेंट्स बेस्ट नाइटलाइफ़ के लिए भी मशहूर है।

Thulusdhoo- देश की राजधानी माले के पूर्वोत्तर भाग में स्थित थुलुस्धू द्वीप प्राचीन समुद्र तट है और आपको इसे अपने मालदीव ट्रिप में जरूर शामिल करना चाहिए। यहां के सफेद रेत वाले समुद्र तट और अति साफ पानी आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे।

Dhigurah- दिगुराह द्वीप, अलीफ धाल एटोल के बसे हुए द्वीपों में से एक है जहां व्हेल शार्क जैसे दुर्लभ जलजीव साल भर रहती हैं। यह मालदीव में एक और शानदार बीच है।

इनके अलावा भी मालदीव में बहुत कुछ हैं जैसे बियाधू, ढिफुशी, फुवहमुल्लाह और हिथाधू, इन बीचेस को भी आपको जरूर देखना चाहिए। ये सभी स्थान आपको आराम करने शानदार अनुभव देते हैं और यहां का मौसम और आस-पास पानी से गिरे तट इनकी सुंदरता को और भी बढ़ाते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.