विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lohri 2023: उठाना चाहते हैं लोहड़ी फेस्टिवल का आनंद, तो दिल्ली के आसपास इन खूबसूरतों जगहों को करें एक्सप्लोर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 05 Jan 2023 04:31 PM (IST)

Lohri 2023 पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं चंडीगढ़ दोनों राज्यों की राजधानी है। ...और पढ़ें

Lohri 2023: उठाना चाहते हैं लोहड़ी फेस्टिवल का आनंद, तो दिल्ली के आसपास इन खूबसूरतों जगहों को करें एक्सप्लोर
Lohri 2023: उठाना चाहते हैं लोहड़ी फेस्टिवल का आनंद, तो दिल्ली के आसपास इन खूबसूरतों जगहों को करें एक्सप्लोर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lohri 2023: हर साल 13 जनवरी को देशभर में लोहड़ी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। खासकर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लोहड़ी की विशेष धूम रहती है। यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले सेलिब्रेट किया जाता है। जानकारों की मानें तो नवीन अन्न के तैयार होने की ख़ुशी में लोहड़ी मनाई जाती है। इस दौरान आग का अलाव लगाया जाता है। इस अलाव में गेंहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, चिक्की, गुड़ से निर्मित चीजें डालते हैं। फिर आग के समीप बैठकर गीत गाते हैं और गज्जक और रेवड़ी खाते हैं। वहीं, रात के भोजन में मक्के की रोटी और सरसों का साग खाया जाता है। इस मौके पर लोग वेकेशन पर भी जाते हैं। अगर आप भी दिल्ली के आसपास खूबसूरत जगहों पर लोहड़ी फेस्टिवल का आनंद उठाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जाएं। आइए जानते हैं-

अमृसतर जाएं

अगर आप लोहड़ी के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो अमृतसर जा सकते हैं। यह शहर स्वर्ण मंदिर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके अलावा, जलियावाला हत्याकांड स्थल भी है। आप लोहड़ी के साथ-साथ बाबा के दर पर मत्था टेकने जा सकते हैं। इसके अलावा, जलियावाला गोली हत्याकांड में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि देने भी जा सकते हैं। कुल मिलाकर कहें तो लोहड़ी फेस्टिवल के लिए अमृतसर बेस्ट डेस्टनेशन है।

चंडीगढ़ जाएं

पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, चंडीगढ़ दोनों राज्यों की राजधानी है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। लोहड़ी पर्व पर शहर को भव्य तरीके से सजाया जाता है। चारों तरफ ढोल-नगाड़े की धूम रहती है। लोग सड़कों पर इकठ्ठा होकर लोहड़ी सेलिब्रेट करते हैं। आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ लोहड़ी के लिए चंडीगढ़ जा सकते हैं।

जालंधर जाएं

आप लोहड़ी सेलिब्रेशन के लिए जालंधर जा सकते हैं। यह खूबसूरत शहर पंजाब में है। यह शहर उद्योग के लिए जाना जाता है। इतिहास के पन्नों को पलटने से पता चलता है कि यह पंजाब का सबसे पुराना शहर है। इस शहर में कई खूबसूरत पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। आप देव दर्शन के लिए देवी तालाब मंदिर, शिव मंदिर और बाबा सोढल मंदिर हैं। आप लोहड़ी के लिए जालंधर जा सकते हैं।

जम्मू जाएं

आप लोहड़ी फेस्टिवल का आनंद उठाने के लिए जम्मू भी जा सकते हैं। बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय के लोग जम्मू में रहते हैं। वे लोग लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। विंटर सीजन में भारी बर्फ़बारी के बीच आग के अलाव के पास बैठकर नाचगान करने का अपना अलग मजा है। आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ लोहड़ी वीकेंड पर घूमने के लिए जम्मू जा सकते हैं।

शिमला जाएं

न्यू ईयर की तरह लोहड़ी पर्व पर भी शिमला में धूमधाम रहता है। बड़ी संख्या में लोग लोहड़ी मनाने शिमला आते हैं। जनवरी के महीने में शिमला में जमकर बर्फ़बारी होती है। बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए भी लोग जनवरी में शिमला जाते हैं। इसके अलावा, मॉल रोड पर पंजाबी समुदाय भव्य तरीके से लोहड़ी मनाते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ शिमला जा सकते हैं।