Move to Jagran APP

जानें, क्या है एरिया 51? क्यों इस जगह पर जाने की है मनाही

एरिया 51 अमेरिका के नेवादा में स्थित एक सैन्य अड्डा है। यह ग्रूम झील के किनारे है जो कि सूखी है। इस जगह पर क्या हो रहा है। इसकी खबर किसी को नहीं है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 11:16 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 11:16 AM (IST)
जानें, क्या है एरिया 51? क्यों इस जगह पर जाने की है मनाही
जानें, क्या है एरिया 51? क्यों इस जगह पर जाने की है मनाही

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जहां जाने पर पाबंदी है। इनमें एक एरिया 51 है। इस जगह को लेकर लोगों में मतभेद हैं। एक खेमे का कहना है कि इस जगह पर सैन्य अड्डा है। जबकि दूसरे खेमे का कहना है कि इस जगह पर एलियंस को बंधक बनाकर रखा गया है।

loksabha election banner

हालांकि, उपलब्ध आंकड़ों की मानें तो यह एक सैन्य अड्डा है, जिसका इस्तेमाल सैन्य सेवा के लिए किया जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि यह एरिया 51 अमेरिका के सबसे गोपनीय जगह में से एक है। अगर आपको एरिया 51 के बारे में नहीं पता है तो आइए जानते हैं कि एरिया 51 क्या है और क्यों इस जगह पर जाने की मनाही है-

एरिया 51 क्या है

एरिया 51 अमेरिका के नेवादा में स्थित एक सैन्य अड्डा है। यह ग्रूम झील के किनारे है जो कि सूखी है। इस जगह पर क्या हो रहा है। इसकी खबर किसी को नहीं है। इससे पहले एरिया 51 के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं थी, लेकिन अब सैटलाइट के माध्यम से इस रहस्य से पर्दा उठा है, जिसमें रनवे के साथ-साथ सैन्य कैंप को दिखाया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस सैन्य अड्डा में 7 रनवे हैं जो कि अब बंद कर दिए गए हैं।

क्यों इस जगह पर जाने की है मनाही

इस एरिया के आस पास बेहद कड़ी सुरक्षा है। इसके लिए सेना की एक टुकड़ी पहाड़ पर निगरानी करती रहती है। इस क्षेत्र में हवा और स्थल दोनों मार्गों के माध्यम से आवाजाही पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध है। अगर कोई नियम की अवहेलना करता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाता है। इसके साथ ही गश्त कर रहे सैनिकों पर भी कार्रवाई होती है। इसके लिए सेना को घातक प्रहार की भी अनुमति है।

ऐसा बताया जाता है कि अमेरिका के नक्शे में भी इस जगह का कोई जिक्र नहीं है। हालांकि, कई जानकारों का कहना है कि उस जगह पर एलियंस विषय पर भी शोध किए जाते हैं। कई बार उन्होंने परजीवी यान के खराब डिस्क को अपने यान में भी जोड़ा है, लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.