Move to Jagran APP

जानें, क्यों प्रसिद्ध है थॉर का कुआं और क्या है इससे जुड़े अनसुलझे रहस्य

इस कुएं के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसमें कोई दैत्य रहता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विज्ञान भी इस गुत्थी को सुलझाने में सफल नहीं हो सका है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 04:03 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 04:03 PM (IST)
जानें, क्यों प्रसिद्ध है थॉर का कुआं और क्या है इससे जुड़े अनसुलझे रहस्य
जानें, क्यों प्रसिद्ध है थॉर का कुआं और क्या है इससे जुड़े अनसुलझे रहस्य

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी स्थान हैं, जो अपने रहस्यों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इनमें एक स्थान थॉर का कुआं है। इस कुएं के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसमें कोई दैत्य रहता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विज्ञान भी इस गुत्थी को सुलझाने में सफल नहीं हो सका है। यह कुआं अमेरिका के ओरेगन कोस्ट दरिया किनारे पर स्थित है, जिसमें एक बहुत बड़ा होल (कुंड) है। इस कुंड में हमेशा पानी गिरता रहता है। जबकि यह कुंड समंदर के पानी से भी नहीं भरता है। अगर आपको इस कुएं के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

loksabha election banner

थॉर का कुआं कहां है

यह कुआं Yachats शहर से पांच किलोमीटर दक्षिण में Cape Perpetua में स्थित है। इसके पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है और पूर्व में ओरेगन कोस्ट है। जबकि उत्तर में कैलिफोर्निया और दक्षिण में कोलंबिया नदी है। इस जगह पर कटोरे के आकार में एक होल अथवा छिद्र है, जो बेसाल्ट से बनी है। ऐसा कहा जाता है कि यह होल शुरुआत में समुद्री गुफा था, जिसके ऊपर का भाग गिर जाने से यह कुंआ बन गया है।

जब सुमद्र में लहरें उठती हैं, तो यह कुंड पानी से भर जाता है। उसके बाद इसके आसपास से पानी के बुलबुले छूटने लगते हैं। जबकि छिद्रदार कुआं होने की वजह से इसके चारों ओर से पानी अंदर-बाहर आता-जाता रहता है। यह कुआं नाम के अनुसार खतरनाक नहीं है, बल्कि दर्शनीय है।

हालांकि, उस समय यह हिंसक रूप धारण कर लेता है, जब समुद्र में लहरें उठती हैं। इस समय में कुएं के किनारे जाने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि समुद्र की लहरें इस कुएं के किनारे खड़े रहने वाले लोगों को कुएं की ओर खींचती हैं, जो जानलेवा होती हैं, क्योंकि कुंड में जाकर बाहर निकलने की संभावना बेहद कम रहती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.