Move to Jagran APP

Taj Mahotsav 2020: आगरा में आज से शुरू हो रहा है 'ताज महोत्सव', जानें इस बार क्या होगा खास

Taj Mahotsav 2020आगरा के शिल्पग्राम में आयोजित इस महोत्सव में शामिल होकर आर्ट्स क्रॉफ्ट्स लोक संस्कृति जैसी कई चीज़ों का एक साथ उठा सकते हैं लुत्फ।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 10:10 AM (IST)
Taj Mahotsav 2020: आगरा में आज से शुरू हो रहा है 'ताज महोत्सव', जानें इस बार क्या होगा खास
Taj Mahotsav 2020: आगरा में आज से शुरू हो रहा है 'ताज महोत्सव', जानें इस बार क्या होगा खास

भारत में आयोजित होने वाले फेस्टिवल्स का मकसद उत्साह और उमंग बिखेरने के साथ-साथ दुनियाभर के पर्यटकों का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना होता है। इन्हीं फेस्टिवल्स में से एक है ताज महोत्सव, जो हर साल बड़े धूमधाम के साथ आगरा के शिल्पग्राम में आयोजित किया जाता है।

loksabha election banner

कब से कब तक

18 फरवरी 2020 से ताज महोत्सव की शुरुआत हो रही है। जिसका समापन 27 फरवरी 2020 को होगा।

ताज महोत्सव की खासियत

दुनियाभर में आगरा की पहचान ताजमहल से कायम है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल है ताजमहल, इस लिहाज से ये महोत्सव और भी खास हो जाता है। 10 दिनों तक चलने वाले ताज महोत्सव में शामिल होकर आप तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम, गीत-संगीत, नृत्य, कला-संस्कृति और लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

ताजमहल के नजदीक शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को उत्तर प्रदेश टूरिज्म द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसका मकसद दुनिया भर के पर्यटकों को यहां की शान-ओ-शौकत से रुबरू कराना है।

ताज महोत्सव मनाने की शुरुआत

ताज महोत्सव की शुरुआत साल 1992 से हुई थी, तब से लेकर आज तक हर साल फरवरी महीने में इसका आयोजन किया जाता रहा है।

ताज महोत्सव आकर लें इन चीज़ों का मजा

दुनियाभर से नायाब हस्त शिल्पों को यहां आकर देखा जा सकता है। इसके अलावा कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम भी होते हैं। जिसमें नृत्य-संगीत के साथ लजीज व्यंजनों का स्वाद भी लिया जा सकता है। लेकिन यहां के लोकनृत्यों को देखने का अपना अलग ही आनंद है।

ताज महल की खूबसूरती निहारने के अलावा इस महोत्सव में शामिल होकर आप खूबसूरत बर्तन, लकड़ी, मेटल, पीतल, तांबा से बनी चीज़ों को देखने के साथ ही उन्हें खरीद भी सकते हैं। 

इसके अलावा ट्रेडिशनल कपड़ों, लैंप्स, बुक्स, जूलरी और खूबसूरत पेटिंग्स की भी खराददारी कर सकते हैं।

वीकेंड में कर लें ताज महोत्सव की प्लॉनिंग

वीकेंड में घूमने  के लिए आगरा अच्छा ऑप्शन है जहां दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस वे के जरिए एक दिन में घूमकर आ सकते हैं। आगरा में ताजमहल और इसके आसपास कई दूसरी घूमने वाली जगहें भी हैं। ताजमहल के अलावा मेहताब बाग जा सकते हैं। इस बाग की कल्पना ताजमहल से पहले की गई थी। यह उन जगहों में से एक है जहां से ताजमहल का नज़ारा देखा जा सकता है। आप फतेहपुर सीकरी भी जा सकते हैं, जो आगरा से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है। इस शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.