Move to Jagran APP

रूस के इस शहर में लोगों को जाने की है मनाही, जानें-इससे जुड़े अनसुलझे रहस्य

यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस बात की पुष्टि गूगल मैप के सैटलाइट द्वारा खींची गई तस्वीरों से होती है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 12:00 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 12:00 PM (IST)
रूस के इस शहर में लोगों को जाने की है मनाही, जानें-इससे जुड़े अनसुलझे रहस्य
रूस के इस शहर में लोगों को जाने की है मनाही, जानें-इससे जुड़े अनसुलझे रहस्य

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दुनिया में कई रहस्य्मयी स्थान हैं। इनमें एक मेझगोर शहर भी है जो रूस में स्थित है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस बात की पुष्टि गूगल मैप के सैटलाइट द्वारा खींची गई तस्वीरों से होती है। यह जगह बेहद गोपनीय है। इस जगह के बारे में लोगों को अधिक जानकारी नहीं है, क्योंकि इस जगह पर आम लोगों को जाने की मनाही है। ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका की तरह रूस भी इस जगह पर सैन्य गतिविधियों को अंजाम देता है। इसलिए आम नागरिक के लिए मेझगोर के दरवाजे बंद हैं। अगर आपको इस शहर के बारे में नहीं पता है तो आइए विस्तार से जानते हैं-

loksabha election banner

मेझगोर शहर

यह शहर रूस के खूबसूरत शहरों में से एक है जो ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से घिरा है। इस शहर में यामनताव पहाड़ है, जिसकी उंचाई 5 हजार फ़ीट है। यह पहाड़ शहर से 200 किलोमीटर दूर है। यह शहर बश्कोर्तोस्तान के नजदीक है। जबकि इसके दक्षिण पूर्व में यूराल पर्वत है, जिसकी सीमाएं यूरोप के देशों से भी लगती हैं। शहर कामा नदी के किनारे बसा है। मेझगोर की आबादी बहुत कम है। ऐसा कहा जाता है कि मेझगोर को 1979 में यूफा और बेलोरत्स्क के नाम से जाना जाता था। सन 1995 में इसे शहर का दर्जा दिया गया।

मेझगोर का रहस्य

इस रहस्य से पर्दा अब तक नहीं उठ पाया है, लेकिन जानकारों की मानें तो इस जगह पर केवल उन लोगों को जाने दिया जाता है जो यामनताव पर्वत पर काम करते हैं। यह एक रहस्य है कि लोग यामनताव पर्वत पर किस तरह के काम करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस पर्वत के आसपास सैन्य कैंप है, बंकर हैं और परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी हैं। साथ ही इस जगह पर युद्धकालीन स्थिति से निपटने के लिए अनाजों का भंडारण भी किया जाता है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.