Move to Jagran APP

जानें, चौथे लॉकडाउन में किन चीजों को, कहां और कैसे मिल सकती है छूट

सरकारी जानकरियों के अनुसार कई राज्यों में उद्योग-धंधे परिवहन संचार कार्यालय और बाजारों के 18 मई से खुलने की पूरी उम्मीद है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 05:32 PM (IST)
जानें, चौथे लॉकडाउन में किन चीजों को, कहां और कैसे मिल सकती है छूट
जानें, चौथे लॉकडाउन में किन चीजों को, कहां और कैसे मिल सकती है छूट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लगातार तीन लॉकडाउन में सख्ती के बाद चौथे लॉकडाउन में ढील दी जा सकती है। पीएम मोदी के भाषण से स्पष्ट संकेत मिले हैं कि लॉकडाउन 4 में ढील दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकारों से सुझाव मांगे गए हैं। उनके सुझावों के बाद ही लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। ऐसे में कई राज्य सरकारें लॉकडाउन में ढील देने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं। आइए, जानते हैं कि किन राज्यों में चौथे लॉकडाउन में किस प्रकार की ढील दी जा सकती है-

loksabha election banner

-सरकारी जानकरियों के अनुसार, कई राज्यों में उद्योग-धंधे, परिवहन संचार, कार्यालय और बाजारों के 18 मई से खुलने की पूरी उम्मीद है।

-कई राज्यों में बसों की सेवा शुरू की जा सकती है। यह सेवा केवल राज्य के शहरों के लिए होगी। इस दौरान यात्रा करने वालों को आइसोलेशन में रहना पड़ सकता है।

-अंतरराज्यीय यात्रा के लिए यात्रियों के पास वैध ई-पास होना अनिवार्य होगा।

-हालांकि, चौथे लॉकडाउन में शैक्षिक संस्थान पहले की तरह बंद रहेंगे। इसके लिए अधिकांश राज्यों में मई और जून के मध्य गर्मी की छुटियां दे दी जाएंगी।

-कर्नाटक में अंतरराज्यीय बसों को चलाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके लिए यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। इसके साथ ही जिम्स, होटल्स, रेस्त्रां के भी खुलने की उम्मीद है।

-केरल सरकार बस, लोकल ट्रेनों, मेट्रो, होटल, रेस्त्रां और राज्य स्तरीय एयरलाइंस सेवा शुरू करने की सोच रही है। इसके लिए केरल में ई-पास जारी किया जाएगा।

-वहीं, राजस्थान भी बस सेवा को शुरू करने के समर्थन में है, लेकिन बिहार और झारखंड इसके लिए तैयार नहीं हैं। इस बारे में इन दोनों राज्यों की सरकारों का कहना है कि इसके लिए केंद्र सरकार नई गाइडलाइंस जारी करे।

- उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ सरकारें राज्य में होटलों को खोलने की तैयारियां कर रही हैं। इसके लिए कुछ वर्गों को छूट दी जाएगी। ऐसी संभावना बहुत कम है कि एक साथ सभी होटलों को खोला जाए।

-आंध्र प्रदेश में भी कई वर्गों को चौथे लॉकडाउन में छूट मिल सकती है, लेकिन रेड जोन में किसी भी तरह की कोई छूट नहीं दी जाएगी।

-वहीं, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगना (29 मई) में लॉकडाउन 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.