Move to Jagran APP

Travel Tips: मानसून सीजन में हिल स्टेशन पर घूमने जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Travel Tips मानसून सीजन में मौसम सुहाना हो जाता है। साथ ही हिल स्टेशन की खूबसूरती बढ़ जाती है। चारों तरफ हरियाली फैल जाती है। इस खुशनुमा मौसम का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग देश में स्थित हिल स्टेशन की सैर करते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 08:53 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 08:53 PM (IST)
Travel Tips: मानसून सीजन में हिल स्टेशन पर घूमने जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Travel Tips: मानसून सीजन में हिल स्टेशन पर घूमने जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Travel Tips: बरसात के मौसम में घूमने का अपना अलग मजा है। लोग बारिश का लुत्फ़ उठाने के लिए हिल स्टेशन पर जाना पसंद करते हैं। इसके लिए बरसात के दिनों में देश भर की सैर करते हैं। मानसून सीजन में मौसम सुहाना हो जाता है। साथ ही हिल स्टेशन की खूबसूरती बढ़ जाती है। चारों तरफ हरियाली फैल जाती है। इस खुशनुमा मौसम का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग देश में स्थित हिल स्टेशन की सैर करते हैं। खासकर, खंडाला, लोनावला, शिमला, मुन्नार दार्जिलिंग, गंगटोक, तवांग कूर्ग, कुल्लू और मनाली आदि प्रमुख हिल स्टेशन पर जरूर जाना पसंद करते हैं। हालांकि, मानसून के दिनों में हिल स्टेशन की सैर करने के दौरान किसी समय बारिश हो सकती है। इसके लिए मानसून सीजन में हिल स्टेशन पर घूमने जाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-हिल स्टेशन पर मौसम बदलने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आसान शब्दों में कहें तो मौसम का मिजाज बहुत जल्द बदल जाता है। कभी धूप कभी छांव का खेल जारी रहता है। खासकर, मानसून सीजन में कभी भी बारिश हो सकती है। इसके लिए अपने पास छतरी जरूर रखें। असामान्य तापमान से आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें।

-बरसात के दिनों में अपने बैग में रेनकोट जरूर रखें। अगर ट्रेकिंग के दौरान बारिश आती है, तो इससे आपकी ट्रेकिंग में बाधा नहीं आएगी। बरसात में भीगने से सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा रहता है।

-हिल स्टेशन पर जाने के दौरान बैग में फर्स्ट ऐड बॉक्स जरूर रखें।। बरसात के दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इस मौसम में मच्छर के काटने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए फर्स्ट ऐड बॉक्स जरूर कैरी करें। साथ ही बॉक्स में सिरदर्द, फीवर, जुकाम, थकान में राहत दिलाने वाली दवाइयां भी कैरी करें।  

- हिल स्टेशन पर फिसलने का खतरा अधिक रहता है। फिसलन वाले रास्ते पर ट्रेकिंग करना आसान नहीं होता है। इसके लिए सही शूज का सिलेक्शन करें। आजकल ऑनलाइन सभी चीजें मिल जाती हैं। आप अपनी पसंद के ट्रेकिंग शूज का चयन कर सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.