इन 8 जगहों पर घूमने जाने से पहले जान लें यहां के जरूरी और अनोखे रीति-रिवाज
देश से बाहर किसी भी जगह घूमने जाने से पहले होटल कैब के साथ ही यहां के कल्चर के बारे में भी थोड़ी-बहुत रिसर्च कर लें। क्योंकि इसे फॉलो न करना पड़ सकता है आप पर भारी
हर एक देश के अपने कुछ रीति-रिवाज होते हैं और असल में यही उनकी पहचान भी। जिसके बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी रखना जरूरी है खासतौर से जब आप देश से कहीं बाहर जा रहे हों। अमेरिका, ब्रिटेन और मीडिल ईस्ट देश अपने कल्चर को लेकर बहुत ज्यादा सख्त है वहां इन्हें फॉलो न करने वालों को अच्छी नज़रों से नहीं देखा जाता। वहीं कुछ एक जगहों पर खाने-पीने से लेकर उठने-बैठने यहां तक कि मिलने-जुलने के भी अजीबो-गरीब नियम हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।
साउथ अमेरिका कल्चर में सर, मैम कहने का कल्चर
1. मैम, सर, प्लीज़ और थैंक यू कहने की आदत डालें।
2. अंजान से और दोस्तों से हैंडशेक और प्यारी सी स्माइल के साथ मिलें।
3. किसी जरूरतमंद की हमेशा मदद करें बिना किसी रिटर्न के। ऐसा न करना वहां अमानवीय बर्ताव माना जाता है।
ग्रेट ब्रिटेन में सड़कों पर चीयर्स कहने का कल्चर
1. सड़कों पर न थूकें।
2. किसी अंजान को बिल्कुल न घूरें।
3. नाक को उंगुली से नहीं टच कर सकते इसके लिए अपने साथ रूमाल जरूर रखें।
इटली में खाने के बाद नो कॉफी
1. किसी भी चीज़ को क्रॉस के शेप में न रखें।
2. चर्च में प्रॉपर कपड़े पहनकर जाएं। टैंक टॉप, शॉर्ट्स और स्किन शो करने वाले कपड़े पहनकर जाने की मनाही है।
3. अगर आप इटैलियन भाषा नहीं जानते तो कल्चर के प्रति अपना रिसपेक्ट शो करने के लिए एक दो प्रेज तो जरूर याद कर लें।
जापान में आवाज निकालते हुए नूडल्स खाना
1. यहां सड़क पर चलते हुए, ट्रेन से सफर के दौरान खाना-पीना मना है।
2. अगर आप किसी के यहां डिनर पर जा रहे हैं तो उसके लिए गिफ्ट जरूर लेकर जाएं और कोई गिफ्ट दे तो उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लें भले ही वो आपको पसंद हो या न हो।
3. यहां नूडल्स को आवाज करके खाने का मतलब है कि आप उसे एन्जॉय कर रहे हैं।
4. अपने जूते-चप्पल बाहर ही निकाल दें अगर आप किसी के घर जा रहे हैं तो।
चीन में खाने के बाद नॉर्मल है डकार लेना
1. यहां खाने के बाद डकार लेने को अच्छा माना जाता है। इसका मतलब है कि आपने फूड को एंजॉय किया।
2. चीन में कभी भी कहीं भी सो सकते हैं यहां ये चीज़ बहुत ही कॉमन है। तो अगर आपको यहां सड़कों के किनारे बेंच पर कोई सोता हुआ मिले तो आश्चर्य करने की जरूरत नहीं।
3. किसी की तरफ अंगुली से इशार न करें। पूरे हाथ का इस्तेमाल करें।
फ्रांस में जल्दबाजी में खाना है मना
1. किसी के यहां डिनर पर जाएं तो पहली बार में ही पेट भरने की जरूरत नहीं क्योंकि यहां उसके बाद भी कई सारी चीज़ें सर्व की जाती हैं।
2. बचा हुआ खाना पैक कराना यहां अच्छा नहीं माना जाता।
3. गालों पर किस करना यहां खुशी से मिलने-जुलने का तरीका है।
4. जल्दी में खाना और कॉफी पीना यहां असभ्यता की पहचान है। आराम से एन्जॉय करते हुए खाना खाएं।
मीडिल ईस्ट में बाएं हाथ में कैरी नहीं करते फूड
1. यहां अगर कोई आपका धर्म पूछे तो शर्म महसूस न करें। यहां इसे पूछने का मतलब बातचीत शुरू करना होता है।
2. यहां महिलाएं अपने कंधे और घुटने ढककर रखती हैं।
3. पब्लिकली किसिंग करने की सख्त मनाही है।
4. बाएं हाथ में फूड कैरी न करें, भले ही आप लेफ्टी हों।
5. किसी के घर खाने जा रहे हैं तो उसके लिए गिफ्ट जरूर लेकर जाएं। फूल, चॉकलेट्स और फ्रूट्स कुछ का भी ऑप्शन है इसके लिए।
6. खाने के लिए जो भी अवेलेबल हो उसे प्यार से खाएं।
7. हमेशा अपने प्लेट में थोड़ा-बहुत खाना छोड़ें। ऐसा न करना ये दिखाता है कि आपका पेट पूरी तरह से भरा नहीं है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप