Move to Jagran APP

India During Lockdown: कोरोना वायरस लॉकडाउन में ऐसी दिखती हैं भारत की ये 10 मशहूर जगहें

India During Lockdown भारत में भी सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है। आज हम दिखा रहे हैं भारत की कुछ मशहूर जगह जहां लॉकडाउन की वजह से सन्नाटा छाया हुआ है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 27 Apr 2020 01:57 PM (IST)Updated: Mon, 27 Apr 2020 03:18 PM (IST)
India During Lockdown: कोरोना वायरस लॉकडाउन में ऐसी दिखती हैं भारत की ये 10 मशहूर जगहें
India During Lockdown: कोरोना वायरस लॉकडाउन में ऐसी दिखती हैं भारत की ये 10 मशहूर जगहें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में बड़ी रफ्तार से भयानक आपातकाल जैसी स्थिति में तबदील हो गया है। अभी तक दुनिया भर में करीब 30 लाख लोग इस ख़तरनाक इंफेक्शन के शिकार हो चुके हैं, वहीं दो लाख से ज़्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। यही वजह है कि कोरोना वायरस तेज़ी से फैलने वाला अब तक का सबसे ख़तरनाक इंफेक्शन्स बन गया है।

loksabha election banner

लाखों लोगों की जान ले चुकी इस बीमारी का इस वक्त कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के तेज़ी से फैलते कहर की वजह से ज़्यादातर देशों में लॉकडाउन लगाया गया है। भारत में भी सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है। आज हम दिखा रहे हैं भारत की कुछ मशहूर जगह, जहां लॉकडाउन की वजह से सन्नाटा छाया हुआ है।

रमज़ान के मौके पर जामा मस्जिद में टिमटिमाती रौशनी। ऐसा शायद हज़ारों सालों में पहली बार हुआ हो, जब दिल्ली की जामा मस्जिद में रमज़ान के महीने में सन्नाटा छाया हो। (Picture Courtesy: PTI)

कोरोना वायरस महामारी के दौरान सुनसान मुंबई का गेटवे ऑफ इंडिया। ( Picture Courtesy: PTI)

 

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान जयपुर के हवा महल के सामने खड़े सुरक्षाकर्मी। (Picture Courtesy: PTI)

 

लॉकडाउन के समय भारत के ऐतेहासिक स्मारक ताज महल भी सुनसान पड़ा है। कोरोना वायरस के चलते ये सैलानियों के लिए बंद है। (Picture Courtesy: PTI)

 

लॉकडाउन के दौरान सुनसान पड़ा हैदराबाद का मशहूर चार मिनार।  (Picture Courtesy: ANI)  

 

रविवार को कोलकाता में COVID-19 लॉकडाउन के दौरान प्रतिष्ठित हावड़ा ब्रिज का सुनहरा दृश्य। (Picture Courtesy: ANI)

 

मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक लॉकडाउन के समय सुनसान ज़रूर है लेकिन रौशनी से जगमगा रहा है। (Picture Courtesy: PTI)

 

कैलेंगूट बीच पर नहाते कुछ कुत्ते। देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। (Picture Courtesy: ANI)

 

लॉकडाउन के चलते ऐसा दिख रहा है दिल्ली का इंड़िया गेट। ( Picture Courtesy: PTI)

देशभर में लॉकडाउन के दौरान कशमीर की डल झील के किनारे रमज़ान के दूसरे दिन नमाज़ पढ़ता एक शख्स। (Picture Courtesy: ANI ) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.