Move to Jagran APP

शहर की भीड़भाड़ से दूर एंकात चाहिए, तो इन ऑफबीट हनीमून डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमें

ऐसी ऑफबीट डेस्टिनेशन जहां जाकर आपको भीड़भाड़ से छुटकारा और शांति मिलेगी।

By Pratima JaiswalEdited By: Published: Tue, 10 Jul 2018 03:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 03:28 PM (IST)
शहर की भीड़भाड़ से दूर एंकात चाहिए, तो इन ऑफबीट हनीमून डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमें
शहर की भीड़भाड़ से दूर एंकात चाहिए, तो इन ऑफबीट हनीमून डेस्टिनेशन्स पर जरूर घूमें

शादी जहां एक और सेलिब्रेशन वहीं दूसरी तरफ शोर-शराबा। ऐसे में हर कपल का मन करता है कि हनीमून के लिए ऐसी जगह की प्लानिंग की जाए, जहां पर शोर-शराबा न हो, वहीं भीड़-भाड़ से अलग कुछ सुकून मिल सके। अगर आप भी ऐसी ही किसी डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ऑफबीट डेस्टिनेशन जहां जाकर आपको भीड़भाड़ से छुटकारा और शांति मिलेगी। इन जगहों को ऑफबीट हनीमून डेस्टिनेशन इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां अन्य हनीमून डेस्टिनेशन्स की तुलना में बहुत कम कपल आते हैं।

loksabha election banner

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप भारत के सबसे एकांत आइलैंड्स में से एक है। यहां नारियल के पेड़, रेत और रंग बदलने वाला समुद्र सब कुछ देखने को मिलेगा। जो कपल्स एकांत में अच्छा वक्त गुजारना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन जगह है। इसके अलावा अगर आप दोनों को वॉटर स्पोर्ट्स पसंद हैं तो यहां स्कूबा डाइविंग, फिशिंग और स्नॉर्कलिंग का मजा ले सकते हैं।

खज्जियार

शिमला और मनाली जा चुके हैं, तो आप खज्जियार जा सकते हैं। ये डलहौजी के पास ये एक छोटा सा हिमालयन जेम है। यहां हरे घास के मैदान, जंगल और बर्फ से ढंके पहाड़ आपका मन मोह लेंगे। अच्छी बात ये है कि यहां आपको भीड़-भाड़ भी नहीं मिलेगी। इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है, क्योंकि ये वहां से काफी मिलता-जुलता दिखता है। ये परफेक्ट ऑफबीट हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां आप ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का मजा भी ले सकते हैं।

तवांग

 

तवांग अरुणाचल प्रदेश का कम जनसंख्या वाला टाउन है। यहां भी आपको खूबसूरत वादियां देखने को मिलेंगी। तवांग नए जोड़ों के लिए परफेक्ट जगह है क्योंकि यहां काफी शांति रहती है। यहां आपको तिब्बती संस्कृति देखने को मिलेगी। जिनको प्रकृति की गोद में सुकून मिलता है उनके लिए यह बेहतरीन जगह है।

शिलॉन्ग

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग नॉर्थ  ईस्ट इंडिया में परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन है। इसे पूर्व का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है। यहां झरने, खूबसूरत झीलें, घने जंगल और गुफाएं हैं जो आपका मन मोह लेंगी। यहां पर कई म्यूजिकल इवेंट चलते रहते हैं तो यहां आपको एक अनोखा अनुभव मिलेगा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.