Move to Jagran APP

अगर आप अंधविश्वासी नहीं हैं तो ये जगहें आपको जरूर करेंगी आकर्षित

अगर आप आम जगहों से हटकर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो जरा इस लिस्ट पर गौर फरमाईएगा।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 08 Jul 2016 12:13 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jul 2016 12:38 PM (IST)
अगर आप अंधविश्वासी नहीं हैं तो ये जगहें आपको जरूर करेंगी आकर्षित
अगर आप अंधविश्वासी नहीं हैं तो ये जगहें आपको जरूर करेंगी आकर्षित

डरावनी दीवारें, रहस्यमय वातावरण और अजीब घटनाएं! कुछ ऐसी ही पहचान हैं इन जगहों की जो आज हम आपको बताएंगे। अगर आप आम जगहों से हटकर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो जरा इस लिस्ट पर गौर फरमाईएगा। आज हम आपको दुनिया के सबसे डरावने पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहें हैं और अगर आप कमजोर दिल के नहीं है, तो आप वहां जाना जरूर पसंद करेंगे।

loksabha election banner

पढ़ें: 113 साल बाद खुलेगा इस 761 साल पुराने मंदिर का द्वार

ओकिघारा, जापान

दुनिया में सुसाइड फॉरेस्ट के नाम से मशहूर ओकिघारा का यह जंगल जापान में माउंट फुजि की तलहटी में बसा है। यहां सैकड़ों की संख्या में हर साल लोग सुसाइड के लिए जाते हैं। सुसाइड किए हुए लोगों की लाशों को हटाने के लिए यहां की लोकल पुलिस सालाना अभियान चलाती है। 2004 में यहां से 108 लाशें बरामद हुई थी। लोगों को सुसाइड से रोकने के लिए पुलिस ने जंगल में जगह-जगह नोटिस बोर्ड लगा रखे हैं, जिन पर लिखा है 'आपकी जिंदगी आपके पैरेंट्स के लिए एक अनमोल तोहफा है', और 'कृपया मरने का निश्चय करने से पूर्व एक बार पुलिस से संपर्क करें।' कहा जाता है कि जिन लोगों ने यहां सुसाइड किया है, उनकी आत्माओं का यहां वास है।

पढ़ें: ये है इंडिया के बेस्ट मानसून स्पॉट

द प्रिंसेस थियेटर, ऑस्ट्रेलिया

इस थियेटर में 1888 में एक इटैलियन सिंगर फ्रेडेरिक बेकर की स्टेज पर मौत हो गई थी। तब से ऐसा माना जाता है कि उसकी आत्मा यहां भटकती है। कई सालों तक यहां जब कोई भी परफॉर्मेंस होती थी तो उस दौरान फ्रेडरिक के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाती थी।

लुलिया हसडेउ, रोमानिया

रोमानिया में स्थित इस इमारत का निर्माण लुलिया नाम की 19 साल की लड़की की मौत के बाद उसके पिता ने करवाया था। पिता ने इस महल और अपने पूरे जीवन को लुलिया के लिए समर्पित कर दिया था और आध्यात्मिक हो गए थे। कहते हैं कि लुलिया के पिता इस इमारत के एक कमरे में लुलिया की आत्मा से संपर्क किया करते थे। इस कमरे की सारी दीवारें काले रंग से पुती हुई थीं। लोगों का यह मानना है कि आज भी यहां लुलिया सफेद कपड़ों में रात को टहलती है और पियानो पर दर्दनाक संगीत बजाती है।

मनीला फिल्म सेंटर, फिलीपींस

यह टिपिकल डरावनी जगहों की तरह दिखाई तो नहीं देता है, लेकिन इसे यहां सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। 1981 में यहां निर्माण कार्य के दौरान 169 मजदूर सीमेंट ढहने से दब गए थे और कई की दर्दनाक मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद करीब 9 घंटे तक कोई रेस्क्यू टीम यहां नहीं पहुंची थी। कहते हैं कि मृत मजदूरों की आत्माएं आज भी यहां भटकती हैं, कई लोग उन्हें देखने और अपने डरावने अनुभव का दावा करते हैं।

यूनियन स्टेशन, फीनिक्स, यूएसए

1950 तक यह स्टेशन, सिटी का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन माना जाता था। लेकिन सिटी में एयरपोर्ट बन जाने के बाद इस स्टेशन को 1955 में बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां काम करने वाले एक कर्मचारी को स्टेशन पर चहलकदमी करता भूत दिखाई दिया था। स्टेशन की देखरेख करने वाले डुडले वेल्डन का कहना है कि एक दिन अचानक किसी ने उसके सिर पर मारा, लेकिन उसे दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दिया।

रोज हॉल, मोंटेगो बे, जमैका

अगर बात हो जादू टोने और श्राप की, तो यह जगह आपकी फेहरिस्त में सबसे अव्वल नंबर पर होगी। ऐसा माना जाता है कि इस जगह की मालकिन, एनी पामर ने तीन पतियों और कई प्रेमियों की हत्या कर दी थी। बाद में उसका भी कत्ल हो गया था। आजकल वो इस जगह पर अपने उन्हीं पतियों व प्रेमियों के साथ घूमती हैं, जिन्हें उसने मारा था। अगर आप उससे मिलना चाहते हैं, तो यहां जरूर जाएं।

भानगढ़, राजस्थान, भारत

यह बुरी आत्माओं का शहर माना जाता है। यहां के लोग इस जगह से जुड़ी कई कथाएं बताते हैं। कहा जाता है कि यहां के किले के दरवाजे से अंदर कदम रखते ही आपको अजीब सा माहौल महसूस होगा। इस किले में अब महलों के खंडहर हैं। भूतों को खोजने वालों को यह जगह काफी रोमांचित करती है।

पढ़ें: तो इस वीकेंड दिल्ली का कौन-सा Haunted Place देखना चाहेंगे आप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.