Move to Jagran APP

Happy Holi 2021: होली में अलग-अलग पकवानों का उठाना चाहते हैं आनंद, तो देश में इन जगहों पर जाएं

उत्तर भारत में गुझिया बेहद पॉपुलर है। खासकर होली के मौके हर घर में गुझिया बनाई जाती है। गुझिया सूजी नारियल खोया मैदा और चीनी से बनाई जाती है। यह देसी पकवान है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में अन्य दिनों में गुझिया बनाई जाती है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 03:55 PM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 10:25 PM (IST)
Happy Holi 2021: होली में अलग-अलग पकवानों का उठाना चाहते हैं आनंद, तो देश में इन जगहों पर जाएं
होली के मौके पर महाराष्ट्र में पूरन पूरी पकाई जाती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Holi 2021: कोरोना काल में होली की तैयारियां देशभर में जोरशोर से चल रही है। इस महामारी के चलते खरीददारी में कमी आई है, लेकिन उत्साह और उमंग में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि, कोरोना के नए स्ट्रेन मिलने से संक्रमितों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एडवायजरी में  लोगों को होली के मौके पर आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। इस पर्व पर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का इजहार करते हैं। इस मौके पर विशेष पकवान बनाए जाते हैं। खासकर गुझिया पूरे उत्तर भारत में बनाई जाती है। इसे नारियल और खोया मिलाकर बनाया जाता है। इसके अलावा, देश के अन्य हिस्सों में विभिन्न प्रकार के पकवान पकाए जाते हैं। अगर आप भी होली के मौके पर देश के अन्य हिस्सों में हैं, तो इन जायकेदार पकवानों का आनंद उठा सकते हैं-  

loksabha election banner

गुझिया, उत्तर भारत

उत्तर भारत में गुझिया बेहद पॉपुलर है। खासकर होली के मौके हर घर में गुझिया बनाई जाती है। गुझिया सूजी, नारियल, खोया, मैदा और चीनी से बनाई जाती है। यह देसी पकवान है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में अन्य दिनों में गुझिया बनाई जाती है। आजकल रेडीमेड (निर्मित) गुझिया भी बाजार में उपलब्ध है। अगर आप गुझिया पकवान का स्वाद चखना चाहते हैं,  तो उत्तर भारत का रुख कर सकते हैं।

ठंडाई, राजस्थान

होली के मौके पर ठंडाई पीने की प्रथा है। राजस्थान में यह अधिक प्रसिद्ध है। देशभर में होली के दिन लोग शौक से ठंडाई पीते हैं। ठंडाई सौंफ, गुलाब की पंखुड़ियां, इलायची, बादाम, दूध और चीनी से बनाई जाती है। आप ठंडाई का आनंद लेने के राजस्थान की यात्रा कर सकते हैं।

भांग लड्डू, उत्तर भारत

होली मस्ती का त्यौहार है। लोग इस मौके पर खूब मस्ती करते हैं। इस मस्ती को दुगुना करने के लिए भांग का भी सहारा लिया जाता है। इसके लिए भांग के लड्डू बनाए जाते हैं। उत्तर भारत में भांग के लड्डू होली के दिन पूरूष खाते हैं। आप भी इसका आनंद उठा सकते हैं। इसे विशेष तरीके से बनाया जाता है।

रस मलाई, राजस्थान

राजस्थान में होली के मौके पर ठंडाई की तरह रस मलाई भी प्रसिद्ध है। हालांकि, रस मलाई देश के सभी हिस्सों में अन्य दिनों में भी मिल जाती है, लेकिन राजस्थान में होली के दिन रस मलाई खाने का विधान है। आप रस मलाई का आनंद उठा सकते हैं।

पूरन पूरी, महाराष्ट्र

होली के मौके पर महाराष्ट्र में पूरन पूरी पकाई जाती है। यह गेंहू के आटे, इलायची और मीठी दाल और घी से बनाई जाती है। होली के दिन जायकेदार पूरन पूरी का स्वाद के लिए आप महाराष्ट्र की यात्रा कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.