विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानसून में बोटिंग का आनंद उठाने के लिए इन झीलों में करें सुकून की सैर

By Pravin KumarEdited By:
Published: Sun, 18 Jul 2021 01:47 PM (IST)

केरल के कोट्टयम जिले से महज 15 किलोमीटर दूरी पर वेम्बनाड झील स्थित है। यह झील कई नदियों से जुडी ...और पढ़ें

केरल के कुमारकोम झील बोटिंग के लिए परफेट डेस्टिनेशन है।
केरल के कुमारकोम झील बोटिंग के लिए परफेट डेस्टिनेशन है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बरसात के दिनों में बोटिंग करने का अलग ही मजा है। इसके लिए पर्यटक देश के विभिन्न शहरों की सैर करते हैं। केरल और कश्मीर राज्यों में कई झील हैं। ये झील बोटिंग के लिए बेहद पॉपुलर हैं। साथ ही केरल और कश्मीर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हनीमून हो या फिर बेबीमून। हर मौसम में पर्यटक केरल और कश्मीर की खूबसूरती देखने आते हैं। अगर आप भी मानसून में बोटिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो इन झीलों में सुकून की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

वेम्बनाड झील

केरल के कोट्टयम जिले से महज 15 किलोमीटर दूरी पर वेम्बनाड झील स्थित है। यह झील कई नदियों से जुडी है। पर्टयकों की सुविधा के लिए हाउस बोट की भी सुविधा है। आप मानसून में बोटिंग के साथ-साथ फिशिंग यानी मछली पकड़ना और खूबसूरत पक्षियों का दीदार कर सकते हैं।

डल झील

कश्मीर को जन्नत कहा जाता है। डल झील की गिनती भारत के मशहूर झीलों में की जाती है। इस झील की खूबसूरती देखने लायक है। काफी संख्या में पर्यटक बोटिंग का आनंद उठाने डल झील आते हैं। यह झील कश्मीर के श्रीनगर शहर में स्थित है। अगर आप बोटिंग का असली मजा उठाना चाहते हैं, तो एक बार डल झील की सैर जरूर करें।

कुमारकोम झील

बोटिंग के लिए केरल और कश्मीर से बढ़िया विकल्प नहीं है। केरल के कुमारकोम झील बोटिंग के लिए परफेट डेस्टिनेशन है। यहां आप बोटिंग के साथ प्रकृति के साथ शानदार पल बिता सकते हैं। कुमारकोम झील में पर्यटकों की सुविधा के लिए सभी चीजें उपलब्ध हैं। आप अपने बजट के हिसाब से एसी और नॉन-एसी बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं।

वेल्‍लयानी झील

केरल में वेल्‍लयानी झील की गिनती खूबसूरत झीलों में की जाती है। यह झील मीठे पानी के लिए प्रसिद्ध है। इस झील का पानी बेहद साफ है। आप झील की गहराई का दीदार कर सकते हैं। खासकर पूर्णिमा के दिन वेल्‍लयानी झील की खूबसूरती देखने लायक रहती है। अगर आप मानसून में बोटिंग करना चाहते हैं, तो वेल्‍लयानी झील की सैर जरूर करें।