विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Summer Camping: गर्मियों में उठाना चाहते हैं कैम्पिंग का मजा, तो ये टूरिस्ट प्लेसेस होंगी परफेक्ट

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Sun, 23 Apr 2023 01:01 PM (IST)

Summer Camping गर्मियों में मौसम में अक्सर लोग ऐसी जगह वेकेशन पर जाते हैं जहां उन्हें गर्मी और धूप से ...और पढ़ें

कैम्पिंग के हैं शौकीन तो गर्मियों में करें इन जगहों की सैर
कैम्पिंग के हैं शौकीन तो गर्मियों में करें इन जगहों की सैर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Camping: गर्मियों का मौसम आते ही लोग छुट्टियों पर जाने का विचार बनाने लगते हैं। खासतौर पर बच्चों के लिए यह सीजन काफी खास होता है। इस मौसम में हर कोई अपनी बिजी लाइफ से दूर सुकून के पल बिताना चाहता है। ऐसे में अक्सर लोग घूमने के लिए ऐसी जगहों का चुनाव करते हैं, जो उन्हें गर्मी और भीड़भाड़ से दूर शांति का अहसास कराए।

वहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें कैम्पिंग करने का काफी शौक होता है। खासतौर पर बच्चों के लिए यह बेहद रोमांचक अनुभव होता है। अगर आप भी गर्मियों में कैम्पिंग के लिए कोई बेहतरीन विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप न सिर्फ अपना परफेक्ट वेकेशन बिता सकेंगे, बल्कि कैम्पिंग का आनंद भी उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं-

सोनमर्ग

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में हर साल भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां की खूबसूरती को निहारने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी लोग यहां आते हैं। लेकिन अगर आप कश्मीर में कैम्पिंग के लिए कोई परफेक्ट जगह ढूंढ रहे हैं, तो सोनमर्ग आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। गर्मी में यहां का मौसम काफी अच्छा होता है। ऐसे में आप यहां कैम्पिंग भरपूर मजा उठा सकेंगे।

सोलंग वैली

हिमाचल प्रदेश हमेशा से ही घूमने के लिए लोगों की पहली पसंद रहा है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर है। ऐसे में अगर आप गर्मी में कैम्पिंग के लिए हिमाचल में कोई विकल्प खोज रहे हैं, तो यहां मौजूद सोलंग वैली का चुनाव कर सकते हैं। यहां 12 महीने टूरिस्ट सीजन रहता है। तो अगर आप गर्मियों में हिमाचल या मनाली जा रहे हैं, तो सोलंग वैली में कैम्पिंग का मजा जरूर लें।

चंद्रताल झील

गर्मियों में कैम्पिंग के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित चंद्रताल झील भी जा सकते हैं। गर्मियों में छुट्टियां बिताने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यहां की खूबसूरती और शानदार मौसम की वजह से हर साल भारी संख्या में लोग यहां कैम्पिंग के लिए आते हैं।

मसूरी

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपके पास ज्यादा दूर जाने का समय नहीं हैं, तो आप मसूरी जा सकते हैं। दिल्ली से करीब होने की वजह से यहां पहुंचना काफी आसान है। आप यहां कम समय में ही आसानी से पहुंच सकते हैं और गर्मियों में शानदार कैम्पिंग का मजा उठा सकते हैं।

स्पीति घाटी

हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी एक ठंडा रेगिस्तान है, जहां भीषण गर्मी में भी ठंड का अहसास होता है। 12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह घाटी चारों तरफ से हिमालय से घिरी हुई है। यहां के खूबसूरत नजारों और प्राकृतिक सुंदरता के कारण अब काफी पर्टयक यहां पहुंचने लगे हैं। ऐसे में अब यहां कई कंपनियां कैम्पिंग करवाती रहती हैं।

Picture Courtesy: Freepik