विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paragliding Sites In India: आपको भी है पैराग्लाइडिंग का शौक, तो भारत की ये 5 जगह होंगी आपके लिए बेस्ट

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 01 Jun 2023 03:56 PM (IST)

Paragliding Sites In India घूमने का शौक हर किसी को होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं तो ...और पढ़ें

पैराग्लाइडिंग के हैं शौकीन तो ये 5 जगह होंगी बेस्ट
पैराग्लाइडिंग के हैं शौकीन तो ये 5 जगह होंगी बेस्ट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Paragliding Sites In India: भारत दुनियाभर में अपने पर्यटन के लिए जाना जाता है। यहां कई सारे ऐसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जो अपनी खूबसूरती और संस्कृति के लिए मशहूर हैं। यही वजह है कि यहां हर साल देश-विदेश से कई लोग घूमने आते हैं। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर भारत में कई ऐसी जगह भी मौजूद हैं, जहां आप एडवेंचर्स का मजा भी ले सकते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें पैराग्लाइडिंग का शौक है और आप इसके लिए कोई परफेक्ट डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे भारत में मौजूद कुछ बेहतरीन पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन के बारे में-

कामशेत, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सुरम्य राज्य में स्थित कामशेत, पैराग्लाइडिंग के शौकीन लोगों के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित होगा। सुंदर पहाड़ियों और तेज हवाओं के बीच यहां पैराग्लाइडिंग करने का अपना अलग मजा है। आप यहां अक्टूबर से जून तक पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही आप यहां वेस्टर्न घाटों के सुंदर नजारों का भी आनंद ले सकते हैं।

सोलांग घाटी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा पर्यटक स्थल रहा है। यहां हर साल भारी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं। अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर हिमाचल एडवेंचर्स के लिए भी काफी मशहूर है। अगर आप पैराग्लाइडिंग के लिए कोई जगह ढूंढ रहे हैं, तो सोलांग घाटी जा सकते हैं। आप यहां अक्टूबर से जून तक पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।

बीर-बिलिंग, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्थित बीर-बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए भारत का सबसे पॉपुलर डेस्टिनेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। कांगड़ा घाटी में स्थित पैराग्लाइडिंग के शौकीनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां पैराग्लाइडिंग का मौसम अक्टूबर से जून तक है।

नंदी हिल्स, बैंगलुरू

बैंगलुरू का नंदी हिल्स भी भारत का एक पॉपुलर पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। यहां आप पहाड़ियों और घाटियों से घिरे खूबसूरत नजारों के साथ ही पैराग्लाइडिंग का लुत्फ भा उठा सकते हैं। खूबसूरत नजारों के साथ ही यहां का शांत वातावरण भी आपको काफी सुकून पहुंचाएगा। आप यहां पैराग्लाइडिंग के लिए अक्टूबर से मई तक आ सकते हैं।

पावना, महाराष्ट्र

पावना, महाराष्ट्र का एक और मशहूर और लोकप्रिय पैराग्लाइडिंग डेस्टिनेशन है। आप यहां पावना झील और आसपास की पहाड़ियों के दिल लुभाने वाले नजारें भी देख सकते हैं। साथ ही आप यहां अक्टूबर से जून तक पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।

Picture Courtesy: Freepik