Move to Jagran APP

Tourist Places For New Year: नए साल पर उठाना चाहते हैं बर्फबारी का लुत्फ, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर

सर्दियों में बर्फबारी देखने का अपना एक अलग ही मजा है। ऐसे में अगर आप भी इस न्यू ईयर किसी बर्फीली जगह जाने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 06:47 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 06:47 PM (IST)
Tourist Places For New Year: नए साल पर उठाना चाहते हैं बर्फबारी का लुत्फ, तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर
बर्फबारी के बीच इन जगहों पर सेलिब्रेट करें अपना नया साल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tourist Places For New Year: सर्दियों का सीजन कई लोगों का पसंदीदा मौसम होता है। इस सीजन में खानपान से लेकर रहन-सहन तक हर चीज में बदलाव आता है। खाने-पीने के साथ ही ये मौसम घूमने के लिहाज से भी काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में क्रिसमस और न्यू ईयर आने से इस सीजन की खुशी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ठंडी से इस मौसम में बर्फीली जगह में घूमने का अपना एक अलग ही मजा है। अगर आप भी इस न्यू ईयर किसी बर्फीली जगह पर सैर करने का मन बना रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां जाकर आप ठंड में बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।

loksabha election banner

औली, उत्तराखंड

उत्तराखंड अपना खूबसूरती के लिए देश-विदेश में काफी मशहूर है। इस राज्य में हर साल कई लोग पर्टयन के लिए आते हैं। अगर आप भी अपना नया साल किसी बर्फीली जगह पर मनाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के औली हिल स्टेशन जा सकते हैं। यहां आप बर्फबारी का मजा लेने के साथ ही स्नो स्पोर्ट्स का आनंद भी उठा सकते हैं।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

पर्यटन के लिहाज से हिमाचल प्रदेश एक बेहद खूबसूरत राज्य है। यहां की हर एक जगह की अपनी एक अलग खासियत है। अगर आप बर्फीली पहाड़ियों के बीच नया साल सेलिब्रट करना चाहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा। जिन लोगों को एडवेंचर पसंद है,उनके लिए यह एक शानदार जगह साबित होगी। मनाली से कुछ दूरी पर स्थित सोलंग वैली पर आप स्कीइंग जैसी एडवेंचरस एक्टिविटी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अगर नया साल बिताने के लिए किसी ठंडी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का तवांग आपके लिए बढ़िया रहेगा। लेह-लद्दाख के बाद यह जगह सबसे ज्यादा ठंडी है। हमेशा ठंड होने की वजह यहां सर्दी का अहसास होता है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों वाली यह जगह ट्रेकिंग के लिए भी परफेक्ट है।

गुलमर्ग, कश्मीर

भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले राज्य कश्मीर को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। हर साल यहां लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। अगर आप भी नए साल पर किसी शानदार हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं, तो कश्मीर का गुलमर्ग इसके लिए बढ़िया रहेगा। सर्दियों में इसे विंटर वंडरलैंड भी कहा जाता है। अपनी बर्फबारी के लिए मशहूर यह शहर भारत का सबसे बेहतरीन स्की डेस्टिनेशन भी है।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.