Move to Jagran APP

पुरी में ये 5 जगहें जरूर घूमें

भारत के प्रस‍िद्ध पर्यटन स्‍थलों में उड़ीसा राज्य का पुरी शहर है। इसे जगन्‍नाथ जी का मुख्‍य कहते हैं। ऐसे में अगर आप पुरी जानें का प्‍लान कर रहे हैं तो इन 5 जगहों पर जरूर जाएं...

By shweta.mishraEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 04:50 PM (IST)
पुरी में ये 5 जगहें जरूर घूमें
पुरी में ये 5 जगहें जरूर घूमें

जगन्‍नाथ मंद‍िर:

loksabha election banner

पुरी में जगन्नाथ जी का प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं। यहां पर भगवान जगन्‍नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं के साथ व‍िराजे हैं। सबसे खास बात तो यह है क‍ि इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धाम में से एक गिना जाता है। 

पुरी बीच: 

पुरी में यहां का बीच काफी खूबसूरत हैं। यह बंगाल की खाड़ी पर स्‍थ‍ित‍ हैं। समुद्र तट का खूबसूरत नजारा देखने में काफी शानदार है। यह भी हिंदुओं के लिए एक पवित्र स्थान है। यहां पर बड़ी संख्‍या में दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं। 

चिलका वन्यजीव अभयारण्य: 

यहां का एक चिलका वन्यजीव अभयारण्य भी है। इसे चिलका झील के नाम से भी जाना जाता है। चिलका वन्यजीव अभयारण्य 1100 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहां पर दुर्लभ प्रजात‍ि के जीव देखने को म‍िलते हैं। 

अथरनाला ब्रिज: 

अथरनाला ब्रिज का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। मांडुपुर नदी पर बना है। पुरी नगर के प्रवेश द्वार पर बना यह ब्रिज 85 मीटर लंबा और 11 मीटर चौड़ा है। यहां पर जाड़े के मौसम में घूमना ज्‍यादा अच्‍छा रहता है। 

 

गुंड‍िचा मंद‍िर:

पुरी का गुंड‍िचा मंद‍िर भी काफी खूबसूरत है। गुंडिचा घर के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान जगन्नाथ मन्दिर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंद‍िर का न‍ि‍र्माण कलिंग वास्तुकला में हुआ है। जो देखने में बेहद खूबसूरत है। 



 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.