विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भव्य गंगा आरती से लेकर खूबसूरत गलियों तक, इन जगहों के दीदार के बिना अधूरा है बनारस का सफर

Published: Sat, 01 Jun 2024 09:56 AM (IST)

बनारस नाम सुनते ही लोगों को सबसे पहले गंगा आरती और यहां की खूबसूरत गलियां नजर आती हैं। दुनियाभर में ...और पढ़ें

ये हैं बनारस की खूबसूरत जगह (Picture Credit- Freepik)
ये हैं बनारस की खूबसूरत जगह (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. बनारस देश के मशहूर और लोकप्रिय धार्मिक स्थलों में से एक है।
  2. यहां काशी विश्वनाथ मंदिर मौजूद हैं, जिसके दर्शन के लिए हर साल कई लोग आते हैं।
  3. इसके अलावा यहां कई और ऐसी चीजें भी हैं, जिनका दीदार एक बार जरूर करना चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बनारस कई मायनों में काफी खास माना जाता है। यह न सिर्फ देश का लोकप्रिय और मशहूर धार्मिक और दार्शनिक स्थल है, बल्कि दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से भी एक है। इसे लोग वाराणसी, काशी जैसे नामों से भी जानते हैं। यहां कि गलियां देश ही नहीं, विदेश में भी काफी मशहूर है और कई हिंदी फिल्मों में भी इन गलियों की खूबसूरती देखने को मिली है।

इतना ही नहीं यहां मिलने वाली बनारसी साड़ी और बनारसी पान भी विश्व प्रसिद्ध है। साथ ही कई लोगों को यहां मिलने वाली चाट का स्वाद भी काफी पसंद आता है। अगर आप भी आने वाले दिनों में बनारस जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन मुख्य जगहों का दीदार करना न भूलें-

यह भी पढ़ें- नैनीताल से लेकर मसूरी तक, उत्तराखंड की इन 5 जगहों का जरूर करें दौरा, दिल हो जाएगा खुश

गंगा आरती

काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित दशाश्वमेध घाट पर भव्य रूप से हर शाम गोधूलि बेला पर होने वाली गंगा आरती को जरूर देखें। खास इसके लिए लोग दुनिया के कोने-कोने से यहां आते हैं। ये आरती अस्सी घाट और राजेन्द्र प्रसाद घाट पर भी होती है। इसे देखने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी होती है और लोग इसका आनंद घाट की सीढ़ियों पर, नाव या हाउस बोट पर बैठ कर लेते हैं।

सारनाथ

महात्मा बुद्ध ने पहली बार यही उपदेश दिया था, जिसके कारण ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थल माना जाता है। यहां मौजूद विश्व प्रसिद्ध अशोक स्तंभ में चार शेर और एक धर्म चक्र बना हुआ है। राष्ट्रीय झंडे का चक्र यहीं से लिया गया है। इसके अलावा यहां का धमेख स्तूप परिसर, बौद्ध मठ, अशोक स्तंभ और संग्रहालय जरूर देखें और इस जगह के ऐतिहासिक महत्व को समझें।

बोट राइड

बनारस के घाटों का अद्भुत नजारा देखना है, तो यहां का सुबह–ए –बनारस कतई मिस न करें। इसके लिए सुबह-सुबह बोट राइड बुक करें। ये सुबह उगते हुए सूरज का दर्शन कराते हुए आपको यहां मौजूद सभी घरों के दर्शन कराते हैं। आप इच्छानुसार बोट राइड में गंगा जी के इस पार से उस पार भी घूमने जा सकते हैं। घाट का असली आनंद तभी पूरा होगा जब आप यहां की सीढ़ियों पर बैठ कर एक लेमन टी और इडली चटनी का आनंद ले पाएंगे।

रामनगर किला

गंगा नदी के तट पर स्थित रामनगर किला को काशी नरेश बलवंत सिंह ने बनवाया था, जो चुनार के बलुआ पत्थर से बना है। यहां की नक्काशेदारी और वास्तुकला की मुगल शैली को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। साथ ही यहां मौजूद संग्रहालय में रखे तोप, विंटेज कार और काशी नरेश की बंदूकें और अन्य औजार भी मुख्य आकर्षण हैं।

यह भी पढ़ें-  River Rafting करने का बना रहे हैं प्लान? तो इस एडवेंचर के लिए जान लें भारत की 5 टॉप जगहें