विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीकेंड में करना है Chill, तो दिल्ली के आसपास बसे इन फॉर्म हाउस की तरफ जाएं निकल

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Fri, 30 Jul 2021 04:20 PM (IST)

भीड़भाड़ से दूर दिल्ली के आसपास बसे ये फॉर्म हाउस हैं 2-3 दिन रिलैक्स करने के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन। ...और पढ़ें

रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ खूबसूरत बगीचा
रंग-बिरंगे फूलों से सजा हुआ खूबसूरत बगीचा

वीकेंड आते ही पूरा फोकस घूमने पर रहता है कि आसपास ऐसी कोई जगह मिल जाए। जहां लोगों की भीड़ भी न हो और घूमना-फिरना भी हो जाए। तो आज हम आपको दिल्ली के आसपास कुछ ऐसे ही ठिकानों के बारे में बताने वाले हैं जो दो से तीन दिन घूमने के लिए हैं एकदम बेस्ट। जहां आकर आपका माइंड हो जाएगा एकदम रिलैक्स। तो देर किस बात की, फटाफट से बनाइए प्लान और निकल जाइए वीकेंड मस्ती के लिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Omera The Farm Stay (@omerathefarmstay)

ओमेरा फॉर्म स्टे (Omera The Farm Stay)

दिल्ली के आसपास घूमने और रहने के लिए ये एक बहुत ही अच्छा फॉर्म हाउस है जहां कच्ची झोपड़ियां है सेंटर ऑफ अट्रैक्शन। जो हैं पूरी तरह से एयर-कंडीशन्ड। इसके अलावा ये फॉर्म हाउस जिम, स्वीमिंग पूल और चारों ओर हरियाली से लैस है। गॉर्डन एरिया में बैठकर आप सुबह का नाश्ता सुकून से एंजॉय कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात कि आप यहां अपने पालतू जानवर भी साथ ला सकते हैं।

गोल्डेन टर्टल फॉर्म (Golden Turtle Farm)

मानेसर में स्थित इस फॉर्म हाउस में बड़ों से लेकर बच्चों तक के लिए मनोरंजन के लिए हर एक चीज़ अवेलेबल है। स्वीमिंग पूल में है रिलैक्स करने के लिए। इसके अलावा गोल्फ, टेनिस, कैरम, बॉस्केट बॉल, फुटबॉल जैसे स्पोर्ट्स पर भी आप हाथ आजमा सकते हैं। यहां तक कि स्पॉ और मसाज की सुविधा भी यहां अवेलेबल है।

सुरजीवन रिसोर्ट (Surjivan Resort)

एडवेंचर एक्टिविटीज़ का शौक है लेकिन कोरोना के चलते शहर से बाहर नहीं जाना चाहते तो मानेसर में बसे सुरजीवन रिसोर्ट आकर भी अपनी इस ख्वाहिश को पूरा किया जा सकता है। जहां क्लाइंबिंग, रैपलिंग, फ्लाइंग फॉक्स के ऑप्शन्स अवेलेबल हैं। यहां रूकने की भी पूरी व्यवस्था है। और लजीज़ खाना तो यहां की खास पहचान है।   

पीपल कोठी (Peepal Kothi)

पीपल कोठी आकर हो जाएंगे रिलैक्स और रिफ्रेश। ये फॉर्म हाउस अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है। काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है ये फॉर्म हाउस। यहां रूकने के लिए आप अपनी पसंद के हिसाब से जगह का चुनाव कर सकते हैं। तरह-तरह के पक्षी, अलग-अलग तरह के स्पोर्ट्स जैसी कई सारी एक्टिविटीज यहां अवेलेबल हैं जो आपको एक सेकेंड भी बोर होने का मौका नहीं देती।

द विलेज हाउस (The Village House)

ओक, देवदार के पेड़ों के बीचों-बीच बना है यह फॉर्म हाउस। इसकी खूबसूरती और सुकून का एहसास इसी बात से लगा सकते हैं आप। यहां फलों और सब्जियों की ऑर्गेनिक खेती भी की जाती है। दो-तीन दिन सुकून से बिताने के लिए इस जगह का प्लान बनाया जा सकता है।

 

Pic credit- unsplash