इडली-डोसे से अलग और भी बहुत कुछ है केरल में चखने को, जानें यहां के मशहूर स्ट्रीट फूड्स के बारे में
केरल की हसीन वादियों को देखने से फुर्सत मिल जाए तो यहां के मशहूर जायकों का स्वाद लेना बिल्कुल न मिस करें। वेजिटेरियन से लेकर नॉन वेजिटेरियन डिशेज़ की ढेरों वैराइटी है यहां मौजूद।
केरल के नाम सुनते ही इडली, वडा सांबर और डोसा ही याद आता है। लेकिन केरल में इससे अलग भी चखने को बहुत कुछ है। वेजिटेरियन से लेकर नॉन वेजिटेरियन डिशेज़ की यहां इतनी वैराइटी मौजूद है कि अगर आप खाने के शौकीन हैं तो मसालों की लाजवाब खुशबू से ही जी मचल जाएगा उस डिश को ट्राय करने का। तो अब जब कभी भी आपका प्लान बने यहां आकर इन डिशेज़ को एक बार जरूर चखें।
इला सद्या
केरल में मिलने वाली वेजिटेरियन डिशेज़ में सबसे पॉप्युलर और सबसे टेस्टी है ये, जिसमें एक साथ कई तरह की डिशेज़ का आनंद ले सकते हैं। सद्या को यहां खासतौ से किसी पूजा-पाठ या त्योहार के मौके पर बनाया जाता है। इसके साथ पचड़ी, खिचड़ी, ओलन, सांबर, वरावू, थोरन, अविवल जैसी कई चीजों के साथ सर्व किया जाता है।
प्रॉन करी
अगर आप प्रॉन लवर हैं तो केरल के इस पारंपरिक डिश को जरूर ट्राय करें। करी को लाल, काली मिर्च, नमक और हल्दी के साथ कोकोनट मिल्क और गुड़ के साथ पकाया जाता है। गॉर्निशिंग के लिए करीपत्ते का इस्तेमाल किया जाता है। जिसे आप रोटी या चावल किसी के भी साथ खा सकते हैं। ये यहां का पॉप्युलर सी-फूड है।
अप्पम
खमीर उठे चावल के आटे, कोकोनट मिल्क, कोकोनट वाटर और थो़ड़ा सा चीनी मिलाया जाता है। अप्पम पतला सा पैनकेक होता है जिसके किनारे बहुत क्रिस्पी होते हैं। जिसे करी के साथ खाया जाता है। यूरोपियन स्टाइल इस करी को कोकोनट मिल्क, दालचीनी, लौंग, आम और कई दूसरी सब्जियों को मिक्स कर बनाया जाता है। मसालों की खुशबू और कोकोनट मिल्क का स्वाद होता है बड़ा ही लाजवाब।
स्पाइसी चिकन फ्राई
प्याज, मसालों, लहसुन और विनेगर के साथ केले के पत्ते पर सर्व की जाने वाली इस डिश में मसालों का भरपूर इस्तेमाल होता है। जिसे आप रोटी, केरल परोटा, अप्पम और राइस किसी के भी साथ खा सकते हैं। ये यहां का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे खाने वालों का मानना है कि ऐसा चिकन शायद ही पहले कभी खाया होगा।
परीप्पु करी
छोटे चने और घी से बनाई जाने वाली इस दाल में मसालों और मिर्च का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है और शायद यही इसका जायका बढ़ाने का काम करता है। इस दाल का स्वाद बिल्कुल घर में बनी दाल जैसा होता है।
पुट्टू एंड काडला करी
इडली डोसे के अलावा केरल में नाश्ते में पुट्टू एंड काडला करी की बहुत ही डिमांड होती है। पुट्टू, पके हुए चावल होते हैं जिसे मोल्ड के सहारे लंबा सा शेप दिया जाता है। इसे पके केले, नारियल और काडला करी के साथ सर्व किया जाता है। काडला करी काले चने से बनी होती है।
एरीसेरी
मीठे पंपकीन को नमक, मिर्च, दाल, नारियल, हल्दी पाउडर, जीरा और लहसुन के साथ पकाया जाता है जिसे चावल के साथ सर्व करते हैं। केरल का फेवरेट फूड है जिसे खासतौर से ओणम फेस्टिवल में बनाया जाता है।
इडियप्पम विद करी
केरल में इसे नूलाप्पम के नाम से भी जाना जाता है। इडियप्पम चावल के आटे, नमक, पानी और सेवई से तैयार होता है जो देखने में बड़ा ही अलग होता है। इसे आप अलग-अलग तरह की करी के साथ खा सकते हैं लेकिन सबसे बेस्ट एग करी का कॉम्बिनेशन होता है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप