सीफूड से लेकर स्वीट डिशेज़ तक जर्मनी आकर इन चीज़ों को जरूर चखें
जर्मनी में खाने-पीने के कई सारे ऑप्शन्स हैं। नॉन वेजिटेरियन्स के लिए तो यहां ढ़ेरों ऑप्शन्स हैं। होटल और रेस्टोरेंट्स के अलावा ट्रेडिशनल फूड को आप स्ट्रीट फूड कॉर्नर पर भी चख सकते हैं।
नॉन वेजिटेरियन डिशों के अलावा आलू, सब्जी और सलाद जर्मनी के लोगों के खानपान का खास हिस्सा होता है। वैसे तो जर्मन का ट्रेडिशनल फूड सॉसेज है। यहां जैसा सॉसेज आपको शायद ही कहीं और मिले। जिसे मैश किए हुए आलू और फ्रेंच फ्राइज़ के साथ सर्व किया जाता है। तो आज जानेंगे जर्मनी के मशहूर स्ट्रीट फूड्स के बारे में।
सॉसेज, बर्गर, सलाद और पिज्जा
जर्मनी में नॉनवेज बहुत शौक से खाया जाता है। हैमबर्गर और मीट बॉल्स यहां के पसंदीदा डिशेज़ में शामिल है। सलाद यहां लंच और डिनर में ही नहीं ब्रेकफास्ट में भी खाया जाता है। रेस्टोरेंट्स और होटलों में ही नहीं स्ट्रीट फूड्स कॉर्नर पर भी आप अलग-अलग वैराइटी के पिज्जा ट्राय कर सकते हैं।
श्नित्सेल
चिकन, मटन और भी कई तरह के मीट के ब्रेड के चूरे में लपेट कर फ्राई किया जाता है। और इसे सलाद और सॉस के साथ सर्व करते हैं। यहां इस डिश को इतनी डिमांड है कि हर एक स्ट्रीट स्टॉल पर इसका जायका लिया जा सकता है।
करी वुर्स्ट
जर्मनी के होटलों और स्ट्रीट फूड कॉर्नर पर करी वुर्स्ट सबसे ज्यादा बिकने वाले फूड है। इस डिश की शुरुआत 1949 में बर्लिन में हुई थी। करी वुर्स्ट का स्वाद लोगों को इतना पसंद है कि यहां एक दिन में तकरीबन 900 प्लेटें बिक जाती हैं।
स्पागेटी बोलोनेज
इटेलियन नूडल्स जर्मनी में बड़े चाव से खाया जाता है। नूडल के साथ-साथ डिश में कीमा और टमैटो सॉस का इस्तेमाल जायके को बढ़ाने के लिए किया जाता है। रेस्टोरेंट्स, होटलों के साथ ही जर्मनी के स्ट्रीट फूड कॉर्नर पर भी इसे चखा जा सकता है।
सीफूड
ग्रिल और फ्राइड फिश को भी यहां के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। जिसे अलग-अलग तरह के मसालों के साथ बनाया जाता है। नॉन वेजिटेरियन डिशेज़ में चिकन और पोर्क के अलावा फिश की खपत भी अच्छी-खासी होती है।
स्वारमा
कबाब से मिलती-जुलती हुई ये डिश अरब की देन है। लैंब, चिकन और भी कई दूसरे खाए जाने वाले मीट को स्पाइसेज़ के साथ मिक्स कर रैप कर सर्व किया जाता है। जिसके ऊपर सॉस और सलाद की टॉपिंग होती है।