Move to Jagran APP

Europe: भारत में करना चाहते हैं 'यूरोप की सैर', तो इन खूबसूरत जगहों को करें एक्स्प्लोर

नाशिक पवित्र और धार्मिक स्थल है। इसे आस्था का शहर भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जब सूर्य कुंभ राशि में रहता है तो नाशिक में सिंहस्थ कुंभ मेला लगता है। यह हर 12 साल के बाद होता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Thu, 15 Sep 2022 03:52 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 03:52 PM (IST)
Europe: भारत में करना चाहते हैं 'यूरोप की सैर', तो इन खूबसूरत जगहों को करें एक्स्प्लोर
Europe: भारत में करना चाहते हैं 'यूरोप की सैर', तो इन खूबसूरत जगहों को करें एक्स्प्लोर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सात महादेशों में एक महादेश यूरोप है। इसकी अधिकतर सीमाएं एशिया से जुड़ी हैं। यूरोप में 50 से अधिक देश हैं। इनमें क्षेत्रफल और आबादी की दृष्टि से रूस सबसे बड़ा देश है। वहीं, वेटिकन सिटी सबसे छोटा देश है। इस देश के बारे में ऐसा कहा जाता है कि महज 15 मिनट में आप वेटिकन सिटी के एक छोर से दूसरी छोर तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, वेटिकन सिटी की वास्तुकला सबसे अनोखी और अनुपम है। वहीं, इटली को यूरोप का सबसे खूबसूरत देश माना जाता है। इस देश की राजधानी रोम की खूबसूरती देखने लायक है। रोम को दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर का दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा, यूरोप में कई अन्य देश हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध हैं। इटली को यूरोप का भारत भी कहा जाता है। भारत में भी यूरोप की तरह कई खूबसूरत जगह हैं। अगर आप भारत में यूरोप की सैर करना चाहते हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों पर घूमने जाएं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

नाशिक, महाराष्ट्र  

नाशिक पवित्र और धार्मिक स्थल है। इसे आस्था का शहर भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जब सूर्य कुंभ राशि में रहता है, तो नाशिक में सिंहस्थ कुंभ मेला लगता है। यह हर 12 साल के बाद होता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोदावरी नदी में डुबकी लगाते हैं। वहीं, नाशिक में कई विश्व विख्यात मंदिर भी अवस्थित हैं। नाशिक में प्रमुख स्थल शिरडी, सोमेश्वर मंदिर, कालाराम मंदिर, सुंदरनारायण मंदिर, पंचवटी हैं। इस शहर की सनातनी खूबसूरती देखने लायक है। एक बार नाशिक घूमने जरूर जाएं।

फॉनटेनहास, गोवा

अगर आप भारत में यूरोप की सैर करना चाहते हैं, तो फॉनटेनहास जरूर जाएं। यहां घरों का निर्माण यूरोपियन स्टाइल में किया गया है। मकान की दीवारों का कलर हूबहू यूरोप के देशों की तरह हैं। गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फॉनटेनहास की दूरी 25 किलोमीटर है। आप एयरपोर्ट से ड्राइव पर फॉनटेनहास पहुंच सकते हैं। वहीं, तिविम निकटतम रेलवे स्टेशन है।

कश्मीर

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। कश्मीर में स्थित ट्यूलिप गार्डन और डल झील पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा, कश्मीर में घूमने के लिए श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, दाचीगाम नेशनल पार्क आदि प्रमुख जगह हैं। गुलमर्ग स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग और हनीमून डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार आदि जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.