विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC Thailand Tour Package: अगस्त में बना लें थाईलैंड घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी लेकर आया बजट टूर पैकेज

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Sun, 23 Jul 2023 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jul 2023 07:04 AM (IST)

IRCTC Thailand Tour Package आईआरसीटीसी घूमने- फिरने वालों के लिए आए दिन कोई न कोई टूर पैकेज लेकर आता रहता ...और पढ़ें

IRCTC Thailand Tour Package: आईआरसीटीसी दे रहा है थाइलैंड घूमने का मौका
IRCTC Thailand Tour Package: आईआरसीटीसी दे रहा है थाइलैंड घूमने का मौका

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। IRCTC Thailand Tour Package: थाईलैंड घूमने की सोच तो रहे हैं, लेकिन नहीं बना पा रहे हैं प्लान, तो आपके लिए आईआरसीटीसी लेकर आया है शानदार मौका। जहां आप बहुत ही कम बजट में कर सकते हैं इस खूबसूरत जगह की सैर। अगस्त में आप इस टूर पैकेज का लाभ उठा पाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या मिल रहा है इस टूर पैकेज में।

पैकेज का नाम- DELIGHTFUL THAILAND EX LUCKNOW

पैकेज की अवधि- 5 रात और 6 दिन

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

डेस्टिनेशन कवर्ड- बैंकॉक, पटाया

मिलेगी यह सुविधा

1. आने-जाने के लिए फ्लाइट के दोनों तरफ की टिकट मिलेगी।

2. होटल में रूकने की सुविधा मिलेगी।

3.  5 ब्रेकफास्ट, 5 लंच और 5 डिनर की सुविधा मिलेगी।

4. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

यात्रा में लगेगा इतना शुल्क

1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 64,300 रुपये चुकाने होंगे।

2. वहीं दो लोगों को 55,200 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 55,200 रुपए का शुल्क देना होगा।

4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 52,300 और बिना बेड के 45,200 रुपए देने होंगे।

IRCTC ने ट्वीट करके दी जानकारी-

आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप थाईलैंड के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Pic credit- freepik