Move to Jagran APP

11 जुलाई से आम नागरिकों के लिए खोला जा रहा है डिज्नीलैंड, जानें-क्या हैं नए नियम

अब जबकि स्थिति में सुधार है तो डिज्नीलैंड को खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई थी जिसे पूरा भी कर लिया गया है। इस बात की जानकारी Theme Park Shark के ट्वीट से होती है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 10 Jul 2020 04:50 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 04:50 PM (IST)
11 जुलाई से आम नागरिकों के लिए खोला जा रहा है डिज्नीलैंड, जानें-क्या हैं नए नियम
11 जुलाई से आम नागरिकों के लिए खोला जा रहा है डिज्नीलैंड, जानें-क्या हैं नए नियम

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी में लंबे समय के बाद डिज्नीलैंड को 11 जुलाई से आम नागरिकों के लिए खोला जा रहा है। इससे पहले 12 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते डिज्नीलैंड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। अब जबकि स्थिति में सुधार है तो डिज्नीलैंड को खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसे पूरा भी कर लिया गया है। इस बात की जानकारी Theme Park Shark के ट्वीट से होती है।

loksabha election banner

इससे पहले कैलीफोर्निया प्रशासन द्वारा डिज्नीलैंड सैर के लिए 4 जुलाई तक कोई गाइडलाइंस नहीं जारी किया गया था लेकिन अब स्थानीय प्रशासन ने आधिकारिक अनुमति के साथ-साथ नई गाइडलाइंस भी जारी कर दिया है। आइए, गाइडलाइंस के बारे में जानते हैं-

-मफलर और दुपट्टा से चेहरे ढंकने वाले लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए सही मास्क पहनना अनिवार्य है। जबकि मास्क में सही ईयर लूप होना चाहिए। मास्क हमेशा पहनकर रहना होगा।

-मास्क से नाक और मुंह ढंका होना चाहिए और शारीरिक दूरी का पालन करना भी अनिवार्य है।

-मास्क सुरक्षापूर्वक चेहरे पर लगा रहना चाहिए।

-मास्क में सही ईयर लूप होना चाहिए जो ईयर से लटका रहें और उससे फिसलना नहीं चाहिए।

 -डिस्पोजेबल मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। मास्क पहनने के बाद सांस संबंधी कोई समस्या न हो।

-कपड़ों से बने मास्क को उययुक्त नहीं माना जाएगा। अगर कोई व्यक्ति कपड़े से बने मास्क पहनकर आता है तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

-केवल मास्क पहनने को सोशल डिस्टेंस नहीं माना जाएगा, बल्कि हर एक व्यक्ति को शारीरिक दूरी का ख्याल रखना होगा।

 -प्रवेश द्वार पर हर व्यक्ति के शरीर का तापमान मापा जाएगा। अगर किसी व्यक्ति में बुखार के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

-नई गाइडलाइंस के निर्वाह के लिए एक टीम बनाई गई है, जिसका नाम ‘Incredi-Crew’ है। इस टीम का काम परिसर में उपस्थित लोगों से नियमों का पालन करवाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.