Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल फॉरेन ट्रिप की बकेट लिस्ट में शामिल करें हेलसिंकी के ये खूबसूरत डेस्टिनेशन

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 02:04 PM (IST)

    विदेश घूमने का सपना हर किसी का होता है। हालांकि बात जब भी ट्रिप प्लान करने की आती है तो समझ ही नहीं आता कि कहां जाया जाए। ऐसे में आप इस साल अपनी फॉरेन ट्रिप के लिए आप फिनलैंड के हेलसिंकी (places to visit in Helsinki ) जा सकते हैं। यह एक खूबसूरत और सबसे खुशहाल डेस्टिनेशन है। आप यहां कई सारी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    Hero Image
    हेलसिंकी की खूबसूरत जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेलसिंकी उत्तरी यूरोप का एक नॉर्डिक देश है। अपने घने जंगल, खूबसूरत लैंडस्केप और प्राकृतिक खूबसूरती के कारण हेलसिंकी टूरिस्ट्स की पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां की नॉर्डिक क्यूजीन बहुत फेमस है और यहां की ज्यादातर बिल्डिंग में सफेद ग्रेनाइट का इस्तेमाल होने के कारण हेलसिंकी को व्हाइट सिटी ऑफ नॉर्थ भी कहा जाता है। यहां की राष्ट्रीय भाषा फिनिश है, लेकिन इंग्लिश और स्वीडिश भी यहां बोली जाता है।

    अगर आप इस साल विदेश जाने का प्लान कर रहे हैं, तो हेलसिंकी एक बढ़िया ऑप्शन साबित होगा। ऐसे में यहां घूमने का प्लान बनाने से पहले यहां घूमने के खास टूरिस्ट अट्रैक्शन की जानकारी लेना न भूलें। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे हेलसिंकी ट्रिप पर जाएं, तो किन जगहों की सैर जरूर करें।

    यह भी पढ़ें-  घूमने फिरने के शौकीन लोगों की पहली पसंद बना France, आप भी कर लीजिए ट्रिप प्लान- बस इतना आएगा खर्च

    हेलसिंकी आर्किटेक्चर टूर

    शहर का टूर करने के लिए कई ग्रुप्स और गाइड यहां छोटे-छोटे ग्रुप्स बना कर शहर के सभी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पारंपरिक स्थानों का टूर कराते हैं। अगर आप भी आर्किटेक्चर के शौकीन हैं, तो इस दौरान आर्किटेक्चर लवर अल्वर ऑल्टो के स्टूडियो में जाना बिल्कुल भी न भूलें।

    म्यूजियम

    कंटेंपरेरी आर्ट देखने के लिए म्यूजियम ऑफ कंटेंपरेरी आर्ट किआस्मा में जाएं। फिनिश डिजाइंस देखना है, तो डिजाइन म्यूजियम का रुख करें। इसके अलावा फिनलैंड का इतिहास जानने के लिए नेशनल म्यूजियम ऑफ फिनलैंड जाएं।

    ट्रिप टू एस्टोनिया

    अगर आप अपनी फिनलैंड ट्रिप को और भी यादगार बनाना चाहते हैं, तो एक दिन समय निकालकर टेलिन एस्टोनिया का ट्रिप जरूर बनाएं। यहां टेलिन टाऊन हॉल और ओल्ड टाऊन एक्सप्लोर करें। इस दौरान एस्टोनियन फूड का आनंद जरूर लें।

    नुक्सियो नेशनल पार्क

    यह फिनलैंड के 40 नेशनल पार्क में से एक है। ये पार्क एस्पू, किर्कोनुम्मी और विहटी के जंगलों में फैला हुआ है। फिनिश सीनरी की ब्यूटी, झील और खूबसूरत नजारे इस जगह को मस्ट विजिट बनाते हैं।

    सुओमेनलिना फोर्टेस

    सुओमेनलिना फोर्टेस यानी Fortress of Suomenlinna यूनेस्को की एक हेरिटेज साइट है। अपनी ट्रिप के दौरान यहां के ट्रेडिशनल फिनिश सौना का अनुभव लेना न भूलें।

    फिनिश लैपलैंड

    सर्दियों में होने वाले स्नो पैराडाइज और नॉर्दर्न लाइट को देखने के लिए फिनिश लैपलैंड एक बेहद खूबसूरत जगह है। यहां औरोरा बोरिएलिस की मिस्टिक नॉर्दन लाइट का नजारा देखना कितने ही लोगों के बकेट लिस्ट में से एक होता है।

    यह भी पढ़ें- अब गोवा और शिमला भूल जाइए, केवल ढाई घंटे में करिए Qatar की यात्रा- बेहद सस्ता है एयर टिकट