धुस्का, छिलका और अरसा सिर्फ नाम ही नहीं, स्वाद में भी काफी अलग हैं रांची की ये मशहूर डिशेज
लिट्टी-चोखा ही नहीं रांची आकर धुस्का जरूर चखें। धुस्का का स्वाद हर किसी को भाता है। झारखंड का यह एक पारंपरिक व्यंजन है। जानेंगे ऐसे ही कुछ और दूसरे व्यंजनों के बारे में...
रांची ऐसी शहर है। जो एक बार यहां आता है, इस जगह को भूल नहीं पाता। यहां आप समृद्ध लोक-संस्कृति के लुभावने रंग भी देख सकते हैं। पग-पग में नृत्य और कंठ-कंठ से गीत सुनाती हुई रांची में जंगल से लेकर डैम, मंदिर और भी कई सारी जगहें ऐसी हैं जहां जाकर आप अपने दिन को पूरी तरह से एन्जॉय कर सकते हैं लेकिन उससे कहीं ज्यादा खास है यहां के जायके, जिनका कोई जवाब नहीं। इनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि पहले जहां इन डिशेज़ का स्वाद आप सिर्फ यहीं आकर चख सकते हैं अब वो दिल्ली, मुंबई, लखनऊ जैसे शहरों में भी अपनी खास पहचान बना चुके हैं।
बिहार के खास जायके
अरसा, धुस्का, छिलका जैसे यहां के लोकप्रिय व्यंजन हैं। पर धुस्का का स्वाद हर किसी को भाता है। झारखंड का यह एक पारंपरिक व्यंजन है। इसे चावल और दाल से बनाया जाता है। चावल-दाल को चार-पांच घंटे पानी में भिगोया जाता है। इसके बाद पानी निकालकर पीस दिया जाता है। अब मद्धिम आंच पर कड़ाही में बड़े चम्मच की सहायता से दाल और चावल के घोल को कड़ाही में डाला जाता है। पूरी की तरह यह तैयार हो जाता है। इसके बाद आलू की सब्जी या कोई रसेदार सब्जी के साथ इसका आनंद लिया जा सकता है। रांची और छोटानागपुर में यह दिन भर बिकता है।
इन डिशेज़ को भी चखना न भूलें
मालपुआ
मालपुआ उत्तर भारत और बिहार में बनाई जाने वाली रेसिपी है। ये बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और इन्हैं बनाने का तरीका बहुत आसान है। मालपुआ को रबड़ी या खीर के साथ भी खाते है, इसे खीरपूआ भी कहा जाता है।
ठेकुआ
यह मीठा पकवान है जो त्यौहार के वक्त बनाया जाता है। गुड़ और हरी इलायची को पीसकर पानी में घोलकर और आटे में घी, गुड़ का पानी और नारियल डालकर इसे बनाया जाता है।
लिट्टी-चोखा
बिहार के साथ उत्तरप्रदेश में भी लिट्टी चोखा खाया जाता है। सत्तू भरकर बनाया गया यह व्यंजन बिहार का स्पेशल फूड है। बैंगन, आलू और टमाटर को मिक्सकर चोखा तैयार कर किया जाता है।
खाजा
खाजा एक प्रकार का पकवान है जो मैदा, चीनी, घी या डालडा से बनाया जाता है। यह पूर्वी भारत के बिहार, उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल में भी बहुत लोकप्रिय है।
परवल की मिठाई
परवल की मिठाई खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है। इसे तैयार करना भी उतना ही आसान है। यह डिश ज्यादातर सेलिब्रेशन टाइम के लिए बनाई जाती है।