घूमें बप्पा के 5 शहर जहां धूमधाम से मनाते हैं गणेश उत्सव
गणेश चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह एक हिन्दू त्यौहार है जिसे पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। हम आप को पांच शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां बप्पा का शासन चलता है।
1- स्वयंभू गणेश मंदिर
महाराष्ट्र में स्थित स्वयंभू गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का उत्सव पांच दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जहां गांव के लोग गणेश उत्सव में बड़चड़ कर हिस्सा लेते हैं। स्वयंभू का अर्थ होता है खुद से बना हुआ। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण स्वयं हुआ है।
2- मुंबई
गणेश चतुर्थी के दौरान मुंबई का माहौल बहुत आध्यत्मिक हो जाता है। यहां आप को जगह जगह गणेश जी के पंडाल दिखाई देंगे। यहां के लोग गणपति पूजन की विशेष तैयारियां करते हैं। सारस्वत ब्राम्हण समिति मंडल जो वडाला में स्थित है यहां का सबसे अमीर मंदिर है। लाल बाग के राजा यहां बहुत प्रसिद्ध है। दूर दूर से लोग इनके दर्शन करने के लिए आते हैं।
3- पुणे
पुणे में गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे दस दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां मूर्ति स्थापना पहले दिन की जाती है फिर दस दिनों तक रोज उनकी पूजा अर्चना होती हे। यहां पर कस्बा गणपति, तमबडी जोगेस्वरी गणपति, गुरुजी तमिल, तुलसी बऊग गणपति, केशरीवाडा गणपति यहां बहुत प्रसिद्ध है। इनके दर्शन के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं।
4- बेंगलुरु
गणेश चतुर्थी देश के हर कोने में बड़ी धूम-धाम से मनाई जाती है। इस पर्व के दौरान बेंगलुरु की फिजा बदल जाती है। हर ओर रौशनी और गणपित की मूर्ति नजर आती है। यहां पंचमुख हीरांबा गणपति मंदिर, श्री जाम्बू गणपति मंदिर, अनंत नगर गणपति मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।
5- हैदराबाद
गणेश चतुर्थी का पर्व हैदराबाद में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। यहां पर गणपति नवरात्रि पर्व विनायक चतुर्थी से शुरु होता है। यह त्यौहार अनंत चतुरदशी के दिन खत्म होता है। यहां पर खैरताबाद, बालापुर, कमलानगर चैतन्यपुरी, दुर्गम चेरुवु, ओल्ड सिटी गाफवलीपुरा और न्यू नागोले में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।