Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cherry Blossom Tokyo: हर तरफ चेरी ब्लॉसम की बहार, ऐसा होता है जापान के सकुरा सीजन का नजारा

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 05:20 PM (IST)

    जापान की संस्कृति में चेरी ब्लॉसम के फूल काफी अहमियत रखते हैं। इस देश में चेरी ब्लॉसम के फूलों के खिलने का एक खास मौसम भी होता है जिसे एक फेस्टिवल की तरह मनाया जाता है। यहां इस मौसम को सकुरा सीजन कहा जाता है। लोग इसे बेहद पवित्र मानते हैं। इस मौसम में और क्या होता है खास आइए जानते हैं।

    Hero Image
    जापान में नई उम्मीद का प्रतीक माना जाता है इन फूलों का खिलना।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जापान में वसंत के मौसम या सकुरा सीजन में सड़कें चेरी ब्लॉसम फूलों से ढक जाती हैं। पूरा देश ही मानो सफेद, गुलाबी चेरी ब्लॉसम के फूलों की चादर ओढ़ लेता है।

    ये सिर्फ फूल नहीं, बल्कि जापानियों के लिए उत्सव मनाने की एक वजह भी है। ये मौसम है चेरी ब्लॉसम या सकुरा (जापानी चेरी ब्लॉसम को सकुरा कहते हैं) फूलों के खिलने का, जिसे वसंत का आगमन भी माना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल या हनामी के लिए कई देशों से आते हैं लोग

    हनामी का मतलब है फूलों को देखना। मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में चेरी ब्लॉसम फूलों के खिलने के साथ ही लोग फेस्टिवल मनाते हैं, जिसे हनामी कहा जाता है। ये परंपरा यहां सदियों से चली आ रही है।

    इस फेस्टिवल के दौरान जापान के लोग अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ चेरी ब्लॉसम फूलों की खूबसूरती निहारते हैं और उसके पेड़ों के नीचे बैठकर पिकनिक भी मनाते हैं।

    इतने खूबसूरत नजारे को देखने के लिए दुनिया के कई हिस्सों से लोग खासतौर से इस मौसम में जापान घूमने आते हैं।

    चेरी ट्रीज की सैकड़ों किस्में

    जापान में सैकड़ों तरह की चेरी ट्रीज पाई जाती हैं। इस देश में चेरी ब्लॉसम इतने प्रसिद्ध हैं कि इसे अनाधिकारिक रूप से जापान का राष्ट्रीय फूल माना जाता है।

    जापान में इतना अहम क्यों है चेरी ब्लॉसम

    पूरे जापान में चेरी ब्लॉसम का एक सांस्कृतिक महत्व है। जापान में इस फूल का खिलना एक नई उम्मीद, नई शुरुआत और नए जीवन का प्रतीक माना जाता है।

    इन फूलों की जिंदगी बहुत छोटी होती है, जो हमें बताते हैं कि खूबसूरती और जिंदगी भी क्षणभंगुर हैं। जापान के शिंटो धर्म में सकुरा को बहुत ही पवित्र माना गया है, जो इस मौसम को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बना देता है।

    क्या होता है जब खिलता है चेरी ब्लॉसम

    इस मौसम में पूरा परिवार पिकनिक मनाता है और साथ मिलकर कई सारी एक्टविटीज करता है:

    • साके सेलिब्रेशन: फर्मेंट किए गए राइस जूस से तैयार बेवरेज को इस फेस्टिवल के दौरान लोग पीते हैं।
    • चाय उत्सव: साके की तरह ही हनामी में चाय का भी उत्सव होता है। इस पारंपरिक चाय उत्सव में कप-टीपॉट चेरी ब्लॉसम से सजे होते हैं। इस दौरान ब्लैक और ग्रीन टी चेरी ब्लॉसम के साथ ब्लेंड करके परोसी जाती है। चेरी ब्लॉसम का अनुभव लेने का ये भी एक अनोखा तरीका है।
    • डांस और लाइव परफॉर्मेंस: चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल में लाइव परफॉर्मेंस, डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
    • कागज के लैंटर्न: सूरज ढलने के साथ ही इस फेस्टिवल में शामिल हुए लोगों को इसका एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। लोग एक साथ मिलकर कागज के लैंटर्न जलाते हैं और चेरी ब्लॉसम के पेड़ रोशन हो जाते हैं। ये नजारा अद्भुत होता है।

    चेरी ब्लॉसम देखने के लिए ओसाका का नंबर है पहला

    वैसे तो पूरे जापान में ही चेरी ब्लॉसम देखने लोग आते हैं, लेकिन ओसाका शहर में इसका नजारा सबसे अच्छा माना जाता है। ओसाका कैसल पार्क चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल सबसे चर्चित है। इस पार्क में 4,000 से भी अधिक खूबसूरत चेरी के पेड़ हैं।

    वहीं, यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल जापान का माउंट योशिनो चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। इस पहाड़ी पर 30,000 से भी ज्यादा चेरी के पेड़ हैं जोकि चादर की तरह पहाड़ी पर बिछे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें

    बेहद खूबसूरत हैं भारत के 6 Sunset Points, देखते ही मोह लेंगे मन; एक बार जरूर करें व‍िज‍िट

    Tulip Garden Trip: सुंदर फूलों के इस नजारे के क्या कहने, कैमरा और ट्राईपॉड लाना बिल्कुल ना भूलें